अनुसेवियों ने किया आत्मदाह का प्रयास

Updated at :07 Feb 2014 10:39 PM
विज्ञापन
अनुसेवियों ने किया आत्मदाह का प्रयास

आरा. समाहरणालय के समक्ष अनुसेवी संघ से जुड़े उम्मीदवार अनुसेवियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आत्मदाह करने का प्रयास किया. उम्मीदवार अनुसेवियों ने इस दौरान आगजनी कर प्रदर्शन भी किया. मौके पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पहुंचे अपर समाहर्ता सुरेश कुमार सिन्हा, अनुमंडलाधिकारी माधव कुमार सिंह, डीसीएलआर कृष्ण मोहन तथा कार्यपालक दंडाधिकारी इस्तेयाक […]

विज्ञापन
आरा.
समाहरणालय के समक्ष अनुसेवी संघ से जुड़े उम्मीदवार अनुसेवियों ने अपनी मांगों के समर्थन में आत्मदाह करने का प्रयास किया. उम्मीदवार अनुसेवियों ने इस दौरान आगजनी कर प्रदर्शन भी किया. मौके पर विधि व्यवस्था संधारण को लेकर पहुंचे अपर समाहर्ता सुरेश कुमार सिन्हा, अनुमंडलाधिकारी माधव कुमार सिंह, डीसीएलआर कृष्ण मोहन तथा कार्यपालक दंडाधिकारी इस्तेयाक अहमद ने सीआरपीसी की धारा 151 के तहत उम्मीदवार अनुसेवियों को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तार 61 उम्मीदवार अनुसेवियों को नवादा थाना लाया गया, जहां व्यक्तिगत बंध पत्र भरवा कर रिहा किया गया.
विदित हो कि उम्मीदवार अनुसेवियों ने अपनी स्थायी नियुक्ति की मांग को लेकर समाहरणालय के समक्ष आत्मदाह करने का प्रयास कर रहे थे. इस दौरान समाहरणालय के समक्ष अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया था. प्रदर्शन कर रहे कर्मियों जिला प्रशासन के खिलाफ जम कर नारेबाजी की. इधर, जाम रहने से यातायात घंटों बाधित रहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन