बच्चों के विवाद में चली गोली, एक की मौत
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :25 Jan 2014 10:34 PM
विज्ञापन

आरा. बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़की लौहर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये और बात इतनी बढ़ गयी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोली मार कर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बड़की लौहर गांव निवासी स्व रामाधार सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह को गोली मारकर हत्या […]
विज्ञापन
आरा. बड़हरा थाना क्षेत्र के बड़की लौहर गांव में बच्चों के विवाद में दो पक्ष आपस में भिड़ गये और बात इतनी बढ़ गयी एक पक्ष ने दूसरे पक्ष को गोली मार कर हत्या कर दी. मिली जानकारी के अनुसार बड़की लौहर गांव निवासी स्व रामाधार सिंह के पुत्र कन्हैया सिंह को गोली मारकर हत्या कर दी गयी. जबकि गोली लगने से कन्हैया सिंह का पुत्र गजेंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जिसे चिंताजनक स्थिति में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया,जहां डॉक्टरों ने स्थिति को गंभीर बताते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया.
इस घटना के बाद मृतक के पुत्र संतोष कुमार के बयान पर धर्मेद्र सिंह, डीएन सिंह, अमित सिंह तथा सर्वानंद सिंह के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन कर लाश को अंत्यपरीक्षण के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस के मुताबिक सुबह में दोनों पक्ष के बच्चों के बीच आपस में मारपीट हुई. जिसके बाद गांव के लोगों द्वारा समझा बुझा कर मामले को शांत करा दिया गया. देर शाम आरोपित धर्मेद्र सिंह, डीएन सिंह, अमित सिंह तथा सर्वानंद सिंह हथियार से लैस होकर मृतक कन्हैया सिंह के साथ गाली गलौज करने लगे इसी दरम्यान आरोपित पक्ष से कन्हैया सिंह पर गोली चला दी गयी, जिससे उनकी मौत हो गयी. वहीं उनका बेटा जख्मी हो गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










