बिहार में चालू होंगे 2904 बंद नलकूप, पंचायतों में भेजे गये 138 करोड़

Updated at : 26 Feb 2021 7:51 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार में चालू होंगे 2904 बंद नलकूप, पंचायतों में भेजे गये 138 करोड़

वर्तमान में राज्य में लगभग 58 फीसदी सरकारी नलकूप बंद हैं. बीते कई वर्षों से नलकूपों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.

विज्ञापन

पटना . वर्तमान में राज्य में लगभग 58 फीसदी सरकारी नलकूप बंद हैं. बीते कई वर्षों से नलकूपों की स्थिति में सुधार नहीं हुआ है.

गुरुवार को विधान परिषद में रजनीश कुमार के सवाल पर जवाब देते हुए लघु जल संसाधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बताया कि राज्य में कुल 10240 नलकूप हैं. इनमें 4300 नलकूप चालू स्थिति में हैं, जबकि 5940 नलकूप बंद हैं.

मंत्री ने बताया कि 2904 बंद नलकूपों को चालू करने के लिए ग्राम पंचायतों को कुल 138.843 करोड़ की राशि उपलब्ध करा दी गयी है. इसके अलावा शेष बंद पड़े नलकूपों को चालू करने के लिए डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है.

बेगूसराय को लेकर पूछे गये थे सवाल

विप सदस्य की ओर से बेगूसराय जिले में नलकूपों की स्थिति को लेकर सवाल पूछा गया था. इसमें मंत्री ने बताया कि बेगूसराय जिले में 422 राजकीय नलकूपों में 213 चालू स्थिति में हैं.

166 बंद नलकूपों को चालू करने के लिए ग्राम पंचायतों को चार करोड़ 35 लाख 40 हजार तीन सौ की राशि उपलब्ध करा दी गयी है.

शेष 69 बंद पड़े राजकीय नलकूपों को चालू कराने के लिए डीपीआर तैयार करने की कार्रवाई की जा रही है.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन