प्रभात खबर के 25 साल : समाज के सभी वर्गों को लेकर चलता है यह अखबार : अमूल्या सिंह

Published at :02 Jul 2021 7:54 AM (IST)
विज्ञापन
प्रभात खबर के 25 साल : समाज के सभी वर्गों को लेकर चलता है यह अखबार : अमूल्या सिंह

शुरू से ही प्रभात खबर पढ़ता हूं. सुबह चाय के साथ मेरे हाथ में यह अखबार जरूर रहता है. यहां तक कि मेरे क्लिनिक में आने वाले मरीज और उनके परिजन भी इसे प्रमुखता से रोजाना पढ़ते हैं.

विज्ञापन

शुरू से ही प्रभात खबर पढ़ता हूं. सुबह चाय के साथ मेरे हाथ में यह अखबार जरूर रहता है. यहां तक कि मेरे क्लिनिक में आने वाले मरीज और उनके परिजन भी इसे प्रमुखता से रोजाना पढ़ते हैं. यह अखबार समाज के सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलता है. यह कहना है बिहार के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ अमूल्या सिंह का.

वो कहते हैं कि अखबार एक ऐसा माध्यम है, जिसके जरिये आप समाज और लोगों तक अलग-अलग विषयों से संबंधित पूरी सत्यता व जानकारी के साथ परोसते हैं.

मेडिकल के साथ-साथ सभी विभागों की खबरें तथ्यों के साथ रहती हैं. मैं रोजाना शहर की नयी-नयी खबरें पढ़ने के साथ विश्लेषण करता हूं.

इसके साथ ही राज्य, देश और दुनिया में कौन-कौन बड़ी खबर व घटनाएं हुईं, इसके बारे में विस्तार से हम अखबार में ही पढ़ते हैं. मैं अच्छे आर्टिकल और कटिंग व फोटो काॅपी आज भी अपने पास रखता हूं और क्लिनिक में भी लगाया हूं.

पूरी टीम को बधाई

11 जुलाई को प्रभात खबर के पटना एडिशन के 25 साल पूरे हो रहे हैं. इसके लिए पूरी टीम को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूं. कामना है कि इसी तरह प्रभात खबर आम आदमी की अावाज बना रहे.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन