ePaper

मुजफ्फरपुर: विश्वविद्यालय के 23 काॅलेजाें काे जल्द मिलेंगे स्थायी प्राचार्य, डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी

Updated at : 30 Apr 2025 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
फाइल फोटो

फाइल फोटो

मुजफ्फरपुर: डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कुलपति प्राे. दिनेश चंद्र राय ने सभी नये चयनित प्राचार्याें से मिलकर शुभकामनाएं दी. वहीं शैक्षणिक विकास काे लेकर मार्गदर्शन किया. आयाेग की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय काे 24 प्राचार्य मिले हैं, जिसमें एक अभ्यर्थी डाॅक्यूमेंट जांच के लिए उपस्थित नहीं हुई.

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर: गेट हाउस में बुधवार को विश्वविद्यालय स्तर की कमेटी ने नये चयनित प्राचार्यों के डाॅक्यूमेंट्स सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की. अब बीआरए बिहार विश्वविद्यालय के 23 काॅलेजाें काे जल्द ही स्थायी प्राचार्य मिलेंगे. बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयाेग की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय काे 24 अभ्यर्थी मिले हैं, जिसमें एक महिला काउंसिलिंग में अनुपस्थित रहीं. 

डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा 

डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद कुलपति प्राे. दिनेश चंद्र राय ने सभी नये चयनित प्राचार्याें से मिलकर शुभकामनाएं दी. वहीं शैक्षणिक विकास काे लेकर मार्गदर्शन किया. कुलानुशासक प्राे. बीएस राय ने बताया कि 23 नये चयनित प्राचार्याें का डाॅक्यूमेंट वेरिफिकेशन पूरा हाे गया है. राजभवन से प्रतिनिधि नियुक्त हाेने के बाद प्राचार्याें की पाेस्टिंग काॅलेजाें में कर दी जाएगी. 

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

एक अभ्यर्थी डाॅक्यूमेंट जांच के लिए उपस्थित नहीं

कुलानुशासक प्राे. बीएस राय की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गयी थी. कमेटी में डाॅ. अमर बहादुर शुक्ला, डाॅ. गौतम चंद्रा, डाॅ. सर्वेश धुबे, डाॅ. अंजलि चंद्रा, अनुराधा पाठक व डाॅ. विनाेद बैठा थे. कुलानुशासक ने बताया कि सभी अभ्यर्थियाें काे काउंसिलिंग की सूचना भेज दी गई थी. आयाेग की अनुशंसा पर विश्वविद्यालय काे 24 प्राचार्य मिले हैं, जिसमें एक अभ्यर्थी डाॅक्यूमेंट जांच के लिए उपस्थित नहीं हुई.

इसे भी पढ़ें: Bihar Rain Alert: 3 मई तक बिहार में होगी भयंकर बारिश, IMD ने इन जिलों के लिए जारी किया अलर्ट

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन