मधुबनी जिले के 22 लोगों को मिल चुका है साहित्य अकादमी पुरस्कार, देखें सूची
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 25 Dec 2022 4:24 AM
मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिये जाने की शुरुआत साल 1966 में की गयी तो पहला पुरस्कार पाने का सौभाग्य भी मधुबनी के साहित्यकार के नाम ही हुआ. पहला पुरस्कार यशोधर झा को मिथिला वैभव दार्शनिक प्रबंध पुस्तक के लिए साल 1966 में दिया गया
रमण कुमार मिश्र, मधुबनी: साहित्यकार अजित आजाद को साहित्य अकादमी पुरस्कार के लिये चुना जाना मिथिलांचल के लिये गर्व की बात है. चारों तरफ से इन्हें बधाई संदेश भी मिल रहे हैं. पूरा जिला अजित आजाद को इस पुरस्कार के लिये चुने जाने पर गौरवान्वित हो रहा है. पर जब हम इस पुरस्कार के अतीत में प्रवेश करते हैं तो हमारा सिर गर्व से और ऊंचा हो जाता है. मधुबनी जिले के विद्वानों ने लोगों जिस प्रकार गौरवान्वित किया है, वह शायद ही किसी अन्य प्रदेश में हो. मधुबनी जिले के 22 साहित्यकारों को अब तक साहित्य अकादमी पुरस्कार मिल चुका है.
जब मैथिली भाषा के लिए साहित्य अकादमी पुरस्कार दिये जाने की शुरुआत साल 1966 में की गयी तो पहला पुरस्कार पाने का सौभाग्य भी मधुबनी के साहित्यकार के नाम ही हुआ. पहला पुरस्कार यशोधर झा को मिथिला वैभव दार्शनिक प्रबंध पुस्तक के लिए साल 1966 में दिया गया. इसके बाद एक के बाद एक कर 22 पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं.
मिथिलांचल की धरती साहित्यकारों के मामले में धनी है. यहां के विद्वानों ने अपनी सोच व कलम की धमक पूरे देश ही नहीं विश्व के मानसपटल पर स्थापित किया है. अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मधुबनी जिले के अब तक 22 लोगों को साहित्य अकादमी पुरस्कार (मैथिली भाषा) मिल चुका है. इसके अलावे युवा साहित्य पुरस्कार भी यहां के युवाओ ने अपने नाम किया है. सोनू कुमार झा को उनकी पहली रचना गस्सा के लिये ही साहित्य अकादमी पुरस्कार से पुरस्कृत किया जा चुका है. जिस प्रकार से यहां के युवा पुस्तक लेखन, कविता लेखन में शामिल हैं, निरंतर रचना का सृजन कर रहे हैं आने वाले दिनों में निश्चय ही साहित्य अकादमी पुरस्कार मिलने का यह सिलसिला जारी रहेगा.
साहित्यकार का नाम, कृति , विधा , वर्ष
1. पं. यशोधर झा, मिथिला वैभव , दार्शनिक प्रबंध 1966
2. उपेंद्रनाथ झा व्यास, दू पत्र , उपन्यास, 1969
3. तंत्रनाथ झा, कृष्णचरित, महाकाव्य, 1979
4. चंद्रनाथ मिश्र, अमर मैथिली पत्रकारिता का इतिहास, सर्वेक्षण, 1983
5. डॉ. सुभद्र झा, नातिक पत्रक उत्तर, पत्र साहित्य, 1986
6. कांचीनाथ झा, किरण पराशर, महाकाव्य , 1989
7. डॉ. भीमनाथ झा, विविधा, निबंध संग्रह, 1992
8. गोविंद झा, सामाक पौती , कथा संग्रह, 1993
9. गंगेश गुंजन, उचितवक्ता, कथा संग्रह, 1994
10. डॉ. जयमंत मिश्र, कविता कुसुमांजलि, कविता संग्रह, 1995
11.जीवकांत, तकैत अछि चिड़ै, कविता संग्रह, 1998
12. नीरजा रेणु, ऋतंभरा, लघु कथा संग्रह, 2003
14.विवेकानंद ठाकुर, चानन घन गछिया, कविता संग्रह , 2005
15. विभूति आनंद, काठ, लघु कथा संग्रह 2006
16. मंत्रेश्वर झा , कतेक डारि पर , संस्मरण , 2008
17.मनमोहन झा, गंगापुत्र, लघु कथा संग्रह, 2009
18.उदयचंद्र झा, विनोद अपक्ष, कविता संग्रह, 2011
19.श्याम दरिहरे, हॉट मेल डॉट कॉम पर काकी, लघु कथा संग्रह, 2016
20.कमलकांत झा, गाछ रूसल अछि, लघु कथा संग्रह, 2020
21. जगदीश प्रसाद , मंडल पंगु, उपन्यास , 2021
22. अजित आजाद, पेन ड्राइवमे पृथ्वी, कविता संग्रह, 2022
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










