ePaper

मोबाइल छिनतई के दो आरोपितों को लोगों ने पीटा, बाइक जलायी

Updated at : 24 Nov 2019 1:50 AM (IST)
विज्ञापन
मोबाइल छिनतई के दो आरोपितों को लोगों ने पीटा, बाइक जलायी

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थानाक्षेत्र के क्लब रोड में शनिवार की शाम मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया. उनकी जम कर पिटाई की. ईंट-पत्थर से मार कर उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर जला दी. सूचना मिलते ही मिठनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. जलती हुई बाइक पर पानी डालकर बुझाया गया. लुटेरों को […]

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर : मिठनपुरा थानाक्षेत्र के क्लब रोड में शनिवार की शाम मोबाइल छीन कर भाग रहे लुटेरों को लोगों ने पकड़ लिया. उनकी जम कर पिटाई की. ईंट-पत्थर से मार कर उनकी बाइक क्षतिग्रस्त कर जला दी. सूचना मिलते ही मिठनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. जलती हुई बाइक पर पानी डालकर बुझाया गया.

लुटेरों को किसी तरह पुलिस ने भीड़ से बचा कर थाने ले आयी. आरोपितों की पहचान सुस्ता के रतन कुमार व रणधीर कुमार के रूप में हुई. बताया जाता है कि दीपक कुमार पानी टंकी चौक से जा रहे थे, तभी मोबाइल पर किसी का कॉल आया. वह बात करते हुए आगे बढ़ने लगे. इसी बीच दोनों आरोपित बाइक से पीछे से पहुंचे और झपट्टा मार कर मोबाइल छीन भागने लगे.

शोर मचाने पर एक बुलेट सवार युवक ने लुटेरों की बाइक के सामने अपनी गाड़ी खड़ी कर दी. इससे दोनों बाइक सहित गिर गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों की जम कर पिटाई कर दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन