मसौढ़ी के करवा गांव में विवाद में गोली मार युवक की हत्या
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :17 Nov 2019 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

मसौढ़ी : भगवानगंज थाना के करवा गांव के 32 वर्षीय दयानंद लाल को शनिवार की शाम गांव के ही एक युवक ने गोली मार जख्मी कर दिया. परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मसौढ़ी पुलिस अस्पताल पहुंच मृतक के शव बरामद कर […]
विज्ञापन
मसौढ़ी : भगवानगंज थाना के करवा गांव के 32 वर्षीय दयानंद लाल को शनिवार की शाम गांव के ही एक युवक ने गोली मार जख्मी कर दिया. परिजनों व ग्रामीणों के सहयोग से उसे अनुमंडल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मसौढ़ी पुलिस अस्पताल पहुंच मृतक के शव बरामद कर थाना ले आयी, हालांकि बाद में शव को भगवानगंज पुलिस को सौंप दिया गया.
बताया जाता है कि घटना के बाद गांव में व्याप्त तनाव को लेकर एसडीपीओ सोनू कुमार राय अनुमंडल के कई थानों की पुलिस को लेकर गांव में कैंप कर हैं. घटना का कारण शनिवार की सुबह मृतक दयानंद लाल व गांव के सुरेंद्र साव के बीच मामूली विवाद के बाद उपजे तनाव के बाद गांव के एक अन्य युवक द्वारा इसे प्रतिष्ठा से जोड़ गोली मार कर हत्या करना बताया जाता है.
समोसे को लेकर हुई थी मारपीट
भगवानगंज के करवा गांव में सुरेंद्र साव की नाश्ते की दुकान है. बताया जाता है कि मृतक दयानंद लाल के पुत्र गोलू कुमार शनिवार की सुबह सुरेंद्र साव के दुकान से समोसा लेकर आया था, जिसमें कुछ समोसा जला हुआ था. आरोप है कि गोलू उक्त जले समोसे को बदलने गया. सुरेंद्र साव ने समोसा बदलने से इन्कार कर दिया.
इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया और सुरेंद्र साव का पुत्र बोतल कुमार ने पास रखे डंडे से गोलू को पीट दिया. इधर मृतक के भतीजा सोनू कुमार ने बताया कि उसी वक्त गांव के दुखन सिंह मौके पर पहुंच दोनों पक्षों को समझा-बुझा कर मामला शांत करा दिया. मृतक के भतीजे ने बताया कि मृतक का जख्मी पुत्र गोलू शनिवार की शाम सुरेंद्र साव के पुत्र बोतल को अपनी गली में घूमते देख आक्रोशित हो सुबह अपनी पिटाई का बदला लेने के ख्याल से बोतल की पिटायी कर दी.
इसकी खबर जैसे ही दुखन सिंह को मिली वह आग बबूला हो पिस्तौल लेकर दयानंद के घर पहुंच गया. सोनू के मुताबिक दुखन सिंह ने दयानंद लाल जो दरवाजे के बाहर बैठा था, आकर सीधे यह कहते हुए गोली मार दी कि तुम्हें मेरे समझाने का भी असर नहीं रहा और दोबारा तुमने लड़ाई कर मारपीट कर दी. दुखन सिंह ने दयानंद लाल को दो गोली मार दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




