घर जा रही महिला को एंबुलेंस ने मारा धक्का, मौत, चालक फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : अकेले घर जा रही एक महिला को अनियंत्रित एंबुलेंस ने धक्का मार दिया. घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिसाबाद मोड़ स्थित विजय पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को दोपहर 12:30 बजे हुई. महिला का नाम माधुरी देवी (45 वर्ष) है और वह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के मित्र मंडली कॉलोनी की रहने वाली है. […]
विज्ञापन
पटना : अकेले घर जा रही एक महिला को अनियंत्रित एंबुलेंस ने धक्का मार दिया. घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के अनिसाबाद मोड़ स्थित विजय पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को दोपहर 12:30 बजे हुई.
आपके शहर में
विज्ञापन
महिला का नाम माधुरी देवी (45 वर्ष) है और वह गर्दनीबाग थाना क्षेत्र के मित्र मंडली कॉलोनी की रहने वाली है. प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो धक्का लगने के बाद महिला का काफी खून बह गया. आनन-फानन में महिला को पीएमसीएच ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी.
पुलिस ने एंबुलेंस को किया जब्त
महिला की गंभीर हालत को देखते हुए एंबुलेंस चालक वाहन छोड़ मौके से फरार हो गया. पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच वाहन को जब्त कर लिया. बाद में सगुना मोड़ स्थित ट्रैफिक थाने में एंबुलेंस चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया. ट्रैफिक पुलिस दोपहर करीब तीन बजे घटना स्थल पहुंची और एंबुलेंस को जब्त क��� थाने लेकर आयी.
पुलिस की मानें तो महिला लिपिक के पद पर कार्यरत थी. वहीं गर्दनीबाग थाना प्रभारी अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस माधुरी देवी को पीएमसीएच लेकर गयी, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. गाड़ी जब्त कर ट्रैफिक थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन