एकतरफा प्यार में प्रेमिका को मारी गोली, मौत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Aug 2019 5:08 AM

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव में मंगलवार की दोपहर एकतरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद प्रेमी युवक फरार हो गया. मृतका इंटर की छात्रा थी. घटना चौथम थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव का है. मृतका पहाड़चक निवासी रवींद्र साह की 16 […]

विज्ञापन

चौथम (खगड़िया) : थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव में मंगलवार की दोपहर एकतरफा प्यार में प्रेमी ने प्रेमिका को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी. इसके बाद प्रेमी युवक फरार हो गया. मृतका इंटर की छात्रा थी. घटना चौथम थाना क्षेत्र के पहाड़चक गांव का है. मृतका पहाड़चक निवासी रवींद्र साह की 16 वर्षीया बेटी शोभा कुमारी है.

आरोपित पहाड़चक गांव का ही राजकुमार शर्मा उर्फ कृपाल शर्मा का बेटा कृष्ण कुमार शर्मा है. घटना के वक्त युवती के माता-पिता घर से बाहर थे. इसी का फायदा उठाकर आरोपित ने घटना को अंजाम दिया. इधर, घटना में आरोपित कृष्ण कुमार शर्मा की मां, भाई, बहन को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है.
इधर, घटना के दिन घर में सिर्फ दो बहनें शोभा और जुली कुमारी थीं. जूली ने बताया कि छत पर से कूदकर कृष्ण कुमार घर में घुस गया. शोभा को शादी करने के लिए साथ चलने को कहने लगा़ इन्कार करने पर गोली मार दी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन