एक्साइज विभाग का प्राइवेट चालक शराब पीकर अपनी ही बेटी के साथ करता है गलत हरकत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान थाना इलाके के सालिमपुर अहरा निवासी व एक्साइज विभाग का प्राइवेट चालक शराब पीकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करता है. इसके साथ ही पत्नी से मारपीट करता है. इतना ही नहीं पत्नी पर चाकू से हमला भी कर चुका है. सूरज की हरकतों से तंग आ कर उसकी […]
विज्ञापन
पटना : गांधी मैदान थाना इलाके के सालिमपुर अहरा निवासी व एक्साइज विभाग का प्राइवेट चालक शराब पीकर अपनी नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकत करता है. इसके साथ ही पत्नी से मारपीट करता है. इतना ही नहीं पत्नी पर चाकू से हमला भी कर चुका है.
आपके शहर में
विज्ञापन
सूरज की हरकतों से तंग आ कर उसकी पत्नी व बेटी रविवार को गांधी मैदान थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ लिखित शिकायत की. पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की, लेकिन वह अपने घर से फरार हो गया.
प्रतिदिन पीता है शराब
पत्नी के शिकायत के अनुसार वह प्रतिदिन शराब पीता है और शराब पीने के बाद मारपीट करता है. इसके साथ ही वह उन लोगों को फंसाने की भी धमकी देता है. इसके लिए फांसी लगाने की नौटंकी करता है.
उसकी हरकतों का विरोध करने पर अब खर्च तक देना बंद कर दिया है. इसके कारण परेशानी हो रही है. अब तक उसकी करतूतों की शिकायत इसलिए नहीं की गयी, क्योंकि वह हमेशा खर्च रोक देता था. लेकिन बेटी के साथ उसकी गलत हरकतें लगातार बढ़ती जा रही है. जिसके कारण उसके खिलाफ शिकायत की गयी है.
पुलिस ने थाने पर बुलाया तो कहा, जेल भेज देना कोई दिक्कत नहीं : पत्नी द्वारा शिकायत किये जाने के बाद गांधी मैदान पुलिस ने उसे फोन किया और थाने में आ कर अपना पक्ष रखने काे कहा.
इसके साथ ही यह भी चेतावनी दी कि अगर वह अपना पक्ष नहीं रखेगा तो उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली जायेगी और जेल भेज दिया जायेगा. इस पर उसने कहा कि उसे कोई दिक्कत नहीं है, जेल भेजना है, तो भेज दें. लेकिन वह थाने पर नहीं आयेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन