रिश्ते शर्मसार, दुष्कर्म के आरोप में पिता गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते शर्मसार होने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बेटी की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में मेहंदीगंज थाना पुलिस ने बताया कि14 वर्षीया किशोरी ने अपने पिता द्वारा तीन वर्षों से दुष्कर्म करने […]

विज्ञापन

पटना सिटी : मेहंदीगंज थाना क्षेत्र में पिता-पुत्री के रिश्ते शर्मसार होने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने बेटी की शिकायत पर दुष्कर्म के आरोप में पिता को गिरफ्तार कर लिया है. घटना के संबंध में मेहंदीगंज थाना पुलिस ने बताया कि14 वर्षीया किशोरी ने अपने पिता द्वारा तीन वर्षों से दुष्कर्म करने की शिकायत लेकर पटना साहिब रेलवे स्टेशन स्थित जीआरपी थाना पहुंची थी. जहां पर थानाध्यक्ष शकुंतला किस्सू के समक्ष पीड़िता ने अपना बयान दर्ज किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
रेल पुलिस की मानें तो किशोरी की शिकायत पर आरोपित पिता अरविंद पांडे उर्फ बबलू को व पीड़िता की सौतेली मां को थाना बुलाया गया. पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पिता भूंजा दुकान में काम करते हैं. पिता जब घर में अकेले पाते या फिर किसी तरह का बहाना बना कर बुला लेते हैं फिर गलत काम को अंजाम देते. पिता के गंदी नजरों की वजह से जीना मुहाल है. विरोध करने पर मारपीट करते हैं.
पीड़िता ने पुलिस को यह भी बताया कि पिता की कारस्तानी की शिकायत सौतेली मां से भी की, लेकिन मां ने चुप रहने की बात कही. इसी बीच किशोरी जब थाना पहुंच कर अपनी बातों को रखा. बयान सोमवार को दर्ज कर मेहंदीगंज थाना को कार्रवाई के लिए रेल पुलिस ने सौंपा. इसके बाद मेहंदीगंज पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. आरोपित पिता के खिलाफ पाॅक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन