बिहटा: दो लाख नकदी व चार लाख के गहने की लूट
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

बिहटा : थाना क्षेत्र के अमहारा गांव में बीते सोमवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति को घर में बंधक बनाकर दो लाख नकदी और करीब चार लाख के जेवरात लूट ले गये. इस मामले में मंगलवार को गृहस्वामी अमहारा निवासी स्वर्गीय रामबचन सिंह के पुत्र प्रेम सिंह ने बिहटा थाने में अज्ञात चोरों के […]
विज्ञापन
बिहटा : थाना क्षेत्र के अमहारा गांव में बीते सोमवार की रात चोरों ने एक व्यक्ति को घर में बंधक बनाकर दो लाख नकदी और करीब चार लाख के जेवरात लूट ले गये. इस मामले में मंगलवार को गृहस्वामी अमहारा निवासी स्वर्गीय रामबचन सिंह के पुत्र प्रेम सिंह ने बिहटा थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. गृहस्वामी का कहना है कि वह अपने परिवार के साथ खाना खाकर कमरे में सो गये थे.
चोर मकान के पीछे से चढ़कर घर में घुसे और उनके कमरे के दरवाजे की कुंडी को बाहर से बंद कर घटना को अंजाम दिया. रात्रि करीब ढाई बजे उनकी नींद टूटी और वह बाथरूम जाने के लिए जब निकलना चाहा तो देखा की कमरे का दरवाजा बाहर से बंद है.
उन्होंने पड़ोसी को मोबाइल से फोन कर बुलाया. दरवाजा खुलने के बाद देखा की चोरों ने घर के दूसरे कमरे और गोदरेज का ताला तोड़कर उसमें रखी दो लाख नकदी और करीब चार लाख रुपये के सोने-चांदी की जेवरात चुरा ले गये हैं. थानाध्यक्ष कन्हैया सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










