बिहार के इन 5 जिलों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से आंधी और वज्रपात का खतरा

Updated:
विज्ञापन

भारी बारिश और वज्रपात की सांकेतिक तस्वीर

Bihar Weather Update: बिहार के कई जिलों में शुक्रवार को मौसम बिगड़ा रहेगा. IMD ने 12 जिलों में अलर्ट जारी किया है. इनमें 5 जिलों में ऑरेंज और 7 में येलो अलर्ट है. बारिश के साथ तेज हवा और वज्रपात का भी खतरा है.

विज्ञापन

Bihar Weather Update: बिहार में मानसून एक बार फिर पूरी तरह एक्टिव है. प्रदेश के कई जिलों में रुक-रुककर बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने शनिवार को 12 जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है. इनमें 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 7 जिलों में येलो अलर्ट है. बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवा का भी खतरा बना हुआ है.

आपके शहर में

विज्ञापन

5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट

मौसम विभाग ने पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में भारी बारिश हो सकती है. अचानक मौसम बदलने की भी आशंका है. वहीं, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, दरभंगा, वैशाली और समस्तीपुर में येलो अलर्ट है.


40 KM की रफ्तार से चल सकती है हवा

बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा. मौसम विभाग के अनुसार, इस दौरान 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. लोगों को खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

9 सितंबर तक ऐसा ही रहेगा मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, बिहार में 9 सितंबर तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा. इस दौरान कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिल सकता है. पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण में भारी बारिश और वज्रपात का खतरा ज्यादा रहेगा.

उमस के बाद अचानक बरसेंगे बादल

मौसम में बदलाव की एक बड़ी वजह हवा में मौजूद नमी है. दिन में तापमान बढ़ने पर स्थानीय स्तर पर तेजी से बादल बन रहे हैं. यही वजह है कि एक ही जिले के कुछ हिस्सों में झमाझम बारिश हो रही है. वहीं, कुछ किलोमीटर दूर मौसम पूरी तरह अलग नजर आ रहा है. कहीं बादल छाए हैं तो कहीं उमस लोगों को परेशान कर रही है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पटना में भी बारिश के आसार

पटना में सुबह धूप निकल सकती है. इससे लोगों को उमस परेशान करेगी. हालांकि, दिन में बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने की संभावना है. बारिश के बावजूद लोगों को उमस से पूरी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है. पिछले 24 घंटे में पटना में 22 मिमी बारिश दर्ज की गई.

इन जिलों में हुई सबसे ज्यादा बारिश

पिछले 24 घंटे में अररिया में सबसे ज्यादा 51 मिमी बारिश दर्ज की गई. इसके बाद नालंदा में 50 मिमी और कटिहार में 41 मिमी बारिश हुई. गोपालगंज में 36 मिमी और पटना में 22 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

बारिश हुई, फिर भी 36 फीसदी पीछे है मानसून

हाल की बारिश के बावजूद बिहार में मानसून का आंकड़ा अभी सामान्य से काफी पीछे है. अब तक प्रदेश में 803.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी. इसके मुकाबले सिर्फ 517.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है.

इस तरह राज्य में अब तक सामान्य से करीब 36 फीसदी कम बारिश हुई है.

Also Read: बिहार में बारिश कम, फिर भी क्यों उफन रहीं गंगा-गंडक और कोसी? नदियों में कहां से आ रहा इतना पानी, समझिए पूरा खेल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन