सिगरेट उधार नहीं देने पर की फायरिंग, एक घायल

Updated:
विज्ञापन

तुरकौलिया : जयसिंहपुर मौजे गांव में एक दुकानदार द्वारा उधार में सिगरेट नही देने के कारण कुछ असामाजिक तत्वो ने सोमवार को उसके दरवाजे पर हमला बोल दिया. बचाव करने पर हमलावरों ने देशी पिस्टल से फायरिंग की. जिससे दुकानदार का पड़ोसी आंशिक रूप से जख्मी हो गया है. गोली चलाने के बाद सभी लोग […]

विज्ञापन

तुरकौलिया : जयसिंहपुर मौजे गांव में एक दुकानदार द्वारा उधार में सिगरेट नही देने के कारण कुछ असामाजिक तत्वो ने सोमवार को उसके दरवाजे पर हमला बोल दिया. बचाव करने पर हमलावरों ने देशी पिस्टल से फायरिंग की. जिससे दुकानदार का पड़ोसी आंशिक रूप से जख्मी हो गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

गोली चलाने के बाद सभी लोग फरार हो गए. घटना सोमवार शाम की है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से देशी पिस्टल का एक खोखा बरामद की है. मामले में जख्मी मुंसी मिया का पुत्र कयामुद्दीन मिया ने थाना में आवेदन देकर एफआईआर दर्ज कराया है. आवेदन में कहा है कि उसके पड़ोसी मुना मिया के दुकान पर पांच दिन पूर्व गांव के अभिषेक यादव व रोहित यादव आये थे. मुना से सिगरेट मांगे. सिगरेट नही देने पर उक्त दोनों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की थी.

मामले में पीड़ित दुकानदार मुना ने उसी दिन उक्त दोनों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया था. उक्त घटना को लेकर फिर रोहित, अभिषेक, सुनील यादव, नंदकिशोर यादव व उज्जैनलोहियार के चंचल कुमार मिश्र कयामुद्दीन के दरवाजे पर पहुंच गाली गलौज कर रहे थे. कयामुद्दीन ने बताया कि उक्त सभी से गाली देने से मना करने पर मारपीट करने लगे.

अभिषेक ने पिस्टल से उसके ऊपर गोली चलाई लेकिन गोली नही लगी. गोली से निकली बारूद से कयामुद्दीन जख्मी हो गया. थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार मिश्र ने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन