स्कूल से लौट रही छात्रा पर रॉड से जानलेवा हमला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन
मोतिहारी : बलुआ ओवरब्रिज के पास स्कूल से लौट रही एक छात्रा पर बाइक सवार बदमाश ने हमला कर दिया. छात्रा स्कूटी से गिर गयी. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया. घटना बुधवार की बतायी जा रही है. छात्रा रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत सपही की रहने वाली है. इस संबंध में छात्रा की मां […]
विज्ञापन
मोतिहारी : बलुआ ओवरब्रिज के पास स्कूल से लौट रही एक छात्रा पर बाइक सवार बदमाश ने हमला कर दिया. छात्रा स्कूटी से गिर गयी. स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया.
आपके शहर में
विज्ञापन
घटना बुधवार की बतायी जा रही है. छात्रा रघुनाथपुर ओपी अंतर्गत सपही की रहने वाली है. इस संबंध में छात्रा की मां ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें बंजरिया चैलाहा के नीतीश कुमार को आरोपित किया है. बताया कि उसकी पुत्री महरानी जानकी इंटर कॉलेज कॉलेज में नौवीं की छात्रा है.
स्कूल से वापस लौटते समय बाइक सवार नीतीश पीछा करत हुये आया और उसकी स्कूटी गिराने की कोशिश की, उसके बाद उस पर रॉड से हमला कर दिया. इससे पहले भी नीतीश ने उसका पीछा कर स्कूटी व मोबाइल छीनने का प्रयास भी किया था. इंस्पेक्टर अभय कुमार ने बताया कि मामला गंभीर है. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर छनबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन