मां-बेटे को फरसा से मार किया घायल

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के हरकैना गांव में रास्ते के विवाद में सुखली देवी, उसके पुत्र बेलास महतो व भागरासन महतो को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में सुखली देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. इसमें ग्रामीण कृष्णा महतो, […]
मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के हरकैना गांव में रास्ते के विवाद में सुखली देवी, उसके पुत्र बेलास महतो व भागरासन महतो को धारदार हथियार से मार घायल कर दिया गया. घायलों काे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस संबंध में सुखली देवी ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है.
इसमें ग्रामीण कृष्णा महतो, अच्छेलाल महतो, छोटेलाल महतो, बच्चालाल महतो, जशोदा देवी, मुन्नी देवी, रेखा कुमारी, रवि महतो, विनय महतो, प्रकाश महतो सहित अन्य को आरोपित किया है. बताया कि घर के सामने सरकारी रास्ता है. सभी आरोपितों ने रास्ता घेर दिया. विरोध करने पर घर उजाड़ दिया, उसके बाद फरसा से मार सभी को घायल कर दिया. थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










