श्राद्ध में भोजन परोस रहे ठेकेदार की हत्या

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हथौड़ी : थाना क्षेत्र के भदई गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे भोज के दौरान गोली मार कर ठेकेदार रामकृष्ण शर्मा उर्फ लड्डु शर्मा (पिता इंदु शेखर सिंह) की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आरोपित चंदन मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने ही हमला कर […]

विज्ञापन
हथौड़ी : थाना क्षेत्र के भदई गांव में शुक्रवार की शाम करीब सात बजे भोज के दौरान गोली मार कर ठेकेदार रामकृष्ण शर्मा उर्फ लड्डु शर्मा (पिता इंदु शेखर सिंह) की हत्या कर दी गयी. घटना के बाद आरोपित चंदन मौके से फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने ही हमला कर दिया, जिसमें थानेदार व दारोगा सहित तीन पुलिसकर्मी घायल हो गये. इसके बाद स्थानीय पुलिस वहां से चली गयी.
रात करीब 11.30 में कई थानों की पुलिस के साथ डीएसपी (पूर्वी) गौरव पांडे घटना स्थल पर पहुंचे. लोगों को समझा – बुझा कर शव पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया.
जमीन विवाद में हुई हत्या. विश्वनाथ सिंह की मां के श्राद्धकर्म का भोज राजकुमार सिंह के दरवाजे पर चल रहा था.
लड्डु भोज में शामिल होने आया था. वह पात में घी परोस रहा था तभी राजकुमार सिंह का पुत्र चंदन हाथ में पिस्टल लेकर पहुंचा और लड्डु शर्मा को गाली गलौज करते हुए कहा कि तुम मेरी जमीन लिखवायेगा. जब तक वह कुछ बोलता, चंदन ने एक-एक कर छह गोली उस पर दाग दी. जिससे लड्डु की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.
चंदन पिस्टल लहराते हुए घटनास्थल से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर अफरा – तफरी का माहौल कायम हो गया. लोग इधर-उधर भागने लगे.
थानेदार को किया घायल
सूचना पर करीब एक घंटे बाद हथौड़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस शव को अपने कब्जे में लेना चाहती थी. मौके पर पहुंचे थानेदार ने लड्डु के जिंदा होने की संभावना व्यक्त करते हुए इलाज के लिए शव उठाना चाहा. लेकिन, परिजनों ने उसकी मृत्यु हो जाने की बात कहते हुए चीखने-चिल्लाने लगे.
दरवाजे से शव हटाने में विफल थानेदार सहित अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपित चंदन के समर्थकों ने निशाना बनाया और हमला कर दिया. हमले में थानेदार राजपत कुमार, दारोगा ब्रजकिशोर तिवारी और सैप का एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन