आरोपित नक्सली राजदेव यादव हुआ गिरफ्तार.....जानिए क्या था मामला
Updated at : 17 Jan 2018 4:31 AM (IST)
विज्ञापन

गोह (औरंगाबाद) : बंदेया थाने की पुलिस ने पोकलेन जलाने के आरोपित नक्सली राजदेव यादव को गोह थाने के गमहारी गांव से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. इस बारे में थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपितों से पूछताछ के दौरान पोकलेन जलाने में राजदेव की भी संलिप्तता पायी गयी […]
विज्ञापन
गोह (औरंगाबाद) : बंदेया थाने की पुलिस ने पोकलेन जलाने के आरोपित नक्सली राजदेव यादव को गोह थाने के गमहारी गांव से गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. इस बारे में थानाध्यक्ष क्रांति रमन ने बताया कि गिरफ्तार किये गये आरोपितों से पूछताछ के दौरान पोकलेन जलाने में राजदेव की भी संलिप्तता पायी गयी थी. इसके बाद से ही वह फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी. उन्होंने कहा कि सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया. पोकलेन मशीन जलाने के मामले में अब तक 11 अभियुक्त जेल भेजे जा चुके हैं. अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
गौरतलब है कि 16 जून, 2017 को साव बिगहा गांव के समीप नहर उड़ाही कार्य में लगी पोकलेन मशीन को प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के सदस्यों ने आग के हवाले कर दिया था. इस मामले में सोन नहर के एक इंजीनियर के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




