Bobby Deol से लेकर Janhvi Kapoor तक, साल 2024 में ये 7 बॉलीवुड स्टार्स साउथ इंडस्ट्री में मचाएंगे तहलका

Bollywood stars: साल 2024 में बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. इसमें इमरान हाशमी, सनी हिंदुजा, से लेकर जेमी लीवर और जान्हवी कपूर शामिल हैं. इमरान हाशमी – “ओजी” (तेलुगु फिल्म)बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, पवन कल्याण के साथ तेलुगु फिल्म “ओजी” के साथ साउथ में […]
Bollywood stars: साल 2024 में बॉलीवुड के कई ऐसे स्टार्स हैं, जो साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रहे हैं. इसमें इमरान हाशमी, सनी हिंदुजा, से लेकर जेमी लीवर और जान्हवी कपूर शामिल हैं.

इमरान हाशमी – “ओजी” (तेलुगु फिल्म)
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी, पवन कल्याण के साथ तेलुगु फिल्म “ओजी” के साथ साउथ में अपनी पहचान बनाने के लिए तैयार हैं. एक्टर को हाल ही में टाइगर 3 में विलेन के रोल में देखा गया था.

सनी हिंदुजा – “हैलो मम्मी” (मलायलम फिल्म)
अभिनेता सनी हिंदुजा, जो ‘एस्पिरेंट्स’, ‘द रेलवे मेन’ और ‘संदीप भैया’ जैसी प्रोजेक्ट्स में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. वह फिल्म ‘हैलो मम्मी’ के साथ मलयालम सिनेमा में अपनी शुरुआत करने के लिए तैयार हैं. हैलो मम्मी की स्क्रिप्ट संजो जोसेफ द्वारा लिखी गई है और वैशाख एलान्स द्वारा निर्देशित है. ऐश्वर्या लक्ष्मी और शराफ यू धीन सनी के सह-कलाकार हैं.

जेमी लीवर – “आ ओकाट्टी अडक्कू” (तेलुगु फिल्म)
जॉनी लीवर की बेटी जेमी अपनी बेस्ट कॉमेडी से दर्शकों के दिलों पर राज करती हैं. अब वह जल्द ही “आ ओकाट्टी अडक्कु” के साथ अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. राजीव चिलाका द्वारा निर्मित, यह प्रौजेक्ट काफी मजेदार होने वाला है.

जान्हवी कपूर और सैफ अली खान “देवरा: पार्ट 1” (तेलुगु फिल्म )
डायनामिक जोड़ी सैफ अली खान और जान्हवी कपूर एक्शन से भरपूर ड्रामा “देवरा: पार्ट 1” से अपना तेलुगु डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. कोराटाला शिवा द्वारा निर्देशित, यह फिल्म बॉलीवुड की दो पीढ़ियों को एक साथ जोड़ती है. मूवी सहयोग 5 अप्रैल, 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है.

बॉबी देओल – “कंगुवा” (तमिल फिल्म)
“एनिमल” फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग के बाद बॉबी देओल जल्द ही तमिल पीरियड एक्शन ड्रामा “कांगुवा” के साथ साउथ इंडस्ट्री में कदम रखा है. मूवी में बॉबी तमिल सुपरस्टार सूर्या के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे.

शनाया कपूर – “वृषभम” (मलयालम फिल्म)
शनाया कपूर, मोहनलाल के साथ मलयालम फिल्म “वृषभम” के साथ साउथ इंडस्ट्री में अपना पहला कदम रखेंगी. नंदा किशोर द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा निर्मित है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : [email protected]
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










