महिला टी20 वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, यहां जानें किस टीम से होगा भारत का पहला मुकाबला

Updated:
विज्ञापन

Women T20 World Cup 2024 schedule announced

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

T20 World Cup 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ये टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. ये टूर्नामेंट बांग्लादेश की मेजबानी में खेला जाएगा. इस बार होने वाले महिला टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कुल 10 टीमें भाग ले रही है. मुकाबला 19 दिन तक चलेगा. जिस बीच कुल 23 मैच खेले जाएंगे. सभी 10 टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप में प्रत्येक टीम को 4-4 मैच खेलने होंगे. हर एक ग्रुप की टॉप-2 टीमें सेमीफाइल के लिए क्वालिफाई करेंगी. फिर चारों टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग होगी. विश्व कप की शुरुआत तीन अक्टूबर से इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के मैच के साथ होगी. फाइनल मैच 20 अक्टूबर को ढाका में खेला जाएगा. बता दें टीम इंडिया के ग्रुप में ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और क्वालीफायर 1 है। ऐसे में टीम इंडिया 6 अक्टूबर को पाकिस्तान से भिडेगी.

विज्ञापन

T20 World Cup 2024 के ग्रुप

ग्रुप ए: ऑस्ट्रेलिया, भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, क्वालीफायर 1
ग्रुप बी: साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, क्वालीफायर 2

T20 World Cup 2024 का शेड्यूल

  1. 3 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  2. 3 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  3. 4 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  4. 4 अक्टूबर: भारत बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  5. 5 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  6. 5 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड, ढाका
  7. 6 अक्टूबर: न्यूजीलैंड बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  8. 6 अक्टूबर: भारत बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  9. 7 अक्टूबर: वेस्टइंडीज बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  10. 8 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम पाकिस्तान, सिलहट
  11. 9 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  12. 9 अक्टूबर: भारत बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  13. 10 अक्टूबर: साउथ अफ्रीका बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  14. 11 अक्टूबर: ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  15. 11 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम क्वालीफायर 1, सिलहट
  16. 12 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, ढाका
  17. 12 अक्टूबर: बांग्लादेश बनाम साउथ अफ्रीका, ढाका
  18. 13 अक्टूबर: पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, सिलहट
  19. 13 अक्टूबर: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, सिलहट
  20. 14 अक्टूबर: इंग्लैंड बनाम क्वालीफायर 2, ढाका
  21. 17 अक्टूबर: पहला सेमीफाइनल, सिलहट
  22. 18 अक्टूबर: दूसरा सेमीफाइनल, ढाका
  23. 20 अक्टूबर: फाइनल, ढाका
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola