VIDEO: ‘भैया को लगा रिस्क है, लेकिन उन्हें नहीं पता था...’, वैभव सूर्यवंशी के कारनामे से ईशान किशन हुए हैरान
ईशान किशन और वैभव सूर्यवंशी (फोटो- सोशल मीडिया)
वैभव सूर्यवंशी ने दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में अपनी गेंदबाजी से सबको चौंका दिया. कप्तान ईशान किशन के रिस्क लेने पर उन्होंने 3 ओवर में 2 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई. यह युवा खिलाड़ी अपनी नई पहचान बनाने के लिए तैयार है.
Vaibhav Sooryavanshi Bowling: वैभव सूर्यवंशी अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. लेकिन दलीप ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उन्होंने गेंद से कमाल कर दिखाया. ईस्ट जोन के लिए खेलते हुए वैभव ने नॉर्थ ईस्ट जोन के खिलाफ महज 3 ओवर में 2 विकेट लेकर जीत में बड़ी मदद की. सबसे मजेदार बात यह रही कि कप्तान ईशान किशन ने जब उन्हें बॉलिंग दी तो उन्हें लगा कि यह थोड़ा रिस्की फैसला है.
ईशान किशन को क्यों लगा रिस्क?
बीसीसीआई की ओर से शेयर किए गए वीडियो में वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि नॉर्थ ईस्ट जोन के विकेट लगातार नहीं गिर रहे थे. ऐसे में उन्हें 2-3 ओवर गेंदबाजी करने के लिए कहा गया.
वैभव ने कहा, “विकेट नहीं गिर रहा था तो मुझे 2-3 ओवर डालने को बोला गया. ईशान भैया को ऐसा लगा कि वह रिस्क लेकर मुझे गेंद दे रहे हैं. लेकिन उनको नहीं पता था कि मैं विकेट टेकर हूं.”
16 वर्षीय वैभव ने यह भी बताया कि उन्हें पता था कि ज्यादा से ज्यादा तीन ओवर ही गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा. इसलिए उन्होंने उन तीन ओवरों में अपना सर्वश्रेष्ठ देने का फैसला किया.
ये भी पढ़ें: 10 महीने में दूसरी बार नामीबिया ने दक्षिण अफ्रीका को दी मात, ट्राई सीरीज में जीत से किया आगाज
चार गेंदों में दो विकेट लेकर बदल दिया मैच
वैभव को गेंद तब मिली जब नॉर्थ ईस्ट जोन की दूसरी पारी में स्कोर 75/5 था. इसके बाद बाएं हाथ के वैभव ने महज चार गेंदों के अंदर दो विकेट निकाल दिए. उन्होंने किशन लिंगदोह को 25 रन और इमलीवाती लेमतूर को 4 रन पर आउट कर दिया. इन दो विकेटों के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन का स्कोर 79 रन पर 7 विकेट हो गया. वैभव ने अपना तीन ओवर का स्पेल 2 विकेट पर सिर्फ 11 रन देकर खत्म किया.
गेंद से योगदान देकर जीता दिल
वैभव सूर्यवंशी इस मैच में बल्ले से सिर्फ 8 रन बना सके थे. ऐसे में गेंद से मिली सफलता उनके लिए खास रही. उन्होंने कहा कि बल्लेबाज के लिए विकेट लेना उतना ही रोमांचक होता है, जितना किसी गेंदबाज के लिए बल्ले से रन बनाना. ईस्ट जोन ने इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 467 रन बनाए और नॉर्थ ईस्ट जोन को 111 रन पर समेट दिया. फॉलोऑन के बाद नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम 146 रन पर ऑलआउट हो गई और ईस्ट जोन ने पारी और 210 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs SL: दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 154 ओवर तक की फील्डिंग, देवदत्त पडिक्कल की पीठ पर छप गया जर्सी नंबर और नाम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए