National Sports Day 2026: PM मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया याद, खिलाड़ियों के जज्बे को बताया गर्व की बात

Updated:
विज्ञापन

PM मोदी और मेजर ध्यानचंद (फोटो—एक्स)

राष्ट्रीय खेल दिवस 2026 के अवसर पर, देश के नेताओं ने हॉकी के दिग्गज मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि अर्पित की. प्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों के समर्पण की सराहना की, जबकि खेल मंत्री ने युवाओं से मैदान पर उतरने की अपील की.

विज्ञापन

National Sports Day 2026: राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने मेजर ध्यानचंद की असाधारण खेल प्रतिभा और उनकी विरासत को याद करते हुए कहा कि उनकी शानदार उपलब्धियां आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करती हैं. पीएम मोदी ने देश के सभी खेल प्रेमियों और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके समर्पण, जुनून और दृढ़ संकल्प की भी सराहना की.

विज्ञापन

PM मोदी ने मेजर ध्यानचंद को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उनकी खेल प्रतिभा और योगदान को नमन किया. उन्होंने कहा कि मेजर ध्यानचंद की शानदार विरासत आज भी कई पीढ़ियों को प्रेरित करती है.

पीएम मोदी ने अपने संदेश में कहा, 'हम महान मेजर ध्यानचंद जी को भी श्रद्धांजलि देते हैं, जिनकी प्रतिभा पीढ़ियों को प्रेरित करती है.' उन्होंने देश के हर खेल प्रेमी की मेहनत, जुनून और दृढ़ संकल्प को भी सलाम किया और कहा कि उनका समर्पण सभी को गर्व महसूस कराता है.

खेल मंत्री ने युवाओं से की मैदान पर उतरने की अपील

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने मेजर ध्यानचंद को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने युवाओं से खेल और फिटनेस को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की. इस साल राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर 'एक घंटा खेल के मैदान में' अभियान पर जोर दिया जा रहा है. मांडविया ने लोगों से स्क्रीन से दूर होकर मैदान, सड़क या स्टेडियम में जाकर कम से कम एक घंटा खेल गतिविधियों में हिस्सा लेने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि जब व्यक्ति फिट रहेगा, तभी समाज भी स्वस्थ रहेगा और इससे देश को स्वस्थ एवं मजबूत बनाने में मदद मिलेगी.

ये भी पढ़ें: इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास के बाद ETPL में दिख रहे ये 3 इंडियन स्टार प्लेयर्स, 2 ऑलराउंडर तो एक हैं बल्लेबाज

उपराष्ट्रपति ने बताया खेलों का महत्व

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने भी मेजर ध्यानचंद की विरासत को नमन किया. उन्होंने मेजर ध्यानचंद के जीवन को समर्पण, अनुशासन और उत्कृष्टता की भावना का प्रतीक बताया. उन्होंने देश में खेलों में अधिक से अधिक भागीदारी बढ़ाने और युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित करने पर जोर दिया. उनके मुताबिक, भारतीय खिलाड़ी लगातार अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन कर रहे हैं और नई पीढ़ी को बड़े लक्ष्य तय करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने खिलाड़ियों को किया सलाम

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि दी. उन्होंने हॉकी के प्रति मेजर ध्यानचंद की असाधारण प्रतिभा, समर्पण और जुनून को याद किया. उन्होंने उन सभी भारतीय खिलाड़ियों की भी सराहना की, जो अपनी मेहनत और उपलब्धियों के जरिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर तिरंगे की शान बढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: CPL 2026: सुनील नरेन का ऑलराउंड कमाल, 2 साल बाद जड़ा अर्धशतक; त्रिनबागो नाइट राइडर्स ने 7 विकेट से जीता मैच

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी किया याद

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मेजर ध्यानचंद को याद करते हुए उन्हें हॉकी का महान खिलाड़ी बताया और खिलाड़ियों व खेल प्रेमियों को राष्ट्रीय खेल दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने खेलों को युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम बताया. साथ ही जमीनी स्तर पर खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर देने पर जोर दिया.

शिखर धवन ने बताया खेल से मिलने वाला बड़ा सबक

पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल के महत्व पर बात की. उन्होंने कहा कि खेल सिर्फ जीत और हार तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह इंसान को सपने देखने, मेहनत करने, असफलताओं से सीखने और लगातार आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं. धवन ने युवाओं से ज्यादा से ज्यादा खेलों से जुड़ने और शारीरिक गतिविधियों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की.

ये भी पढ़ें: डेब्यू पर गोल्डन डक, दूसरे टेस्ट में 80 और 92; पसिंदु सूरियाबंदारा ने बताया क्यों हैं खास

एस जयशंकर ने युवा खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी राष्ट्रीय खेल दिवस के मौके पर युवा खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित किया. उन्होंने दिल्ली के एक स्कूल में उभरते हुए स्क्वैश खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनके साथ बातचीत की. जयशंकर ने कहा कि भारत के युवाओं में प्रतिभा और क्षमता की कोई कमी नहीं है. जरूरत सिर्फ प्रतिभा को पहचानने और उसे सही दिशा देने की है. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के लिए ओलंपिक में नए खेलों के बढ़ते अवसरों का भी जिक्र किया. स्क्वैश को 2028 लॉस एंजिल्स ओलंपिक में शामिल किया जाएगा, जिससे भारतीय खिलाड़ियों के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा दिखाने का एक और अवसर मिलेगा.

ये भी पढ़ें: Joanne Hicks: 51 की उम्र में 5 विकेट लेकर रचा इतिहास, इंटरनेशनल क्रिकेट में ऐसा करने वाली पहली गेंदबाज

मेजर ध्यानचंद की जयंती पर मनाया जाता है राष्ट्रीय खेल दिवस

भारत में हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है. यह दिन महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. मेजर ध्यानचंद ने अपनी असाधारण हॉकी प्रतिभा से दुनियाभर में भारत की पहचान बनाई. उन्हें 'हॉकी का जादूगर' भी कहा जाता है. उन्होंने भारत को 1928, 1932 और 1936 के ओलंपिक में लगातार तीन स्वर्ण पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई. राष्ट्रीय खेल दिवस का उद्देश्य सिर्फ मेजर ध्यानचंद के योगदान को याद करना नहीं है, बल्कि देश में खेल संस्कृति को मजबूत करना और लोगों को फिटनेस व शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना भी है.

ये भी पढ़ें: Suryakumar Yadav: वर्ल्ड कप जिताने के बाद टीम से बाहर हुए SKY ने तोड़ी चुप्पी, बोले- ऐसा कैसे हो सकता है?



विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola