फेरन टॉरस ने एक्स्ट्रा टाइम में दिलाया खिताब, स्पेन ने अर्जेंटीना को हराकर जीता फीफा विश्व कप 2026

Updated:
विज्ञापन

स्पेन ट्रॉफी के साथ (फोटो- सोशल मीडिया)

फीफा विश्व कप 2026 के रोमांचक फाइनल मुकाबले में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद एक बार फिर विश्व चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया. फेरन टॉरस के अतिरिक्त समय में किए गए गोल ने मैच का नतीजा तय किया.

विज्ञापन

न्यू जर्सी के न्यू जर्सी स्टेडियम में खेले गए फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर 16 साल बाद विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. निर्धारित 90 मिनट और 9 मिनट के इंजरी टाइम तक दोनों टीमें गोल नहीं कर सकीं और मुकाबला 0-0 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा.

विज्ञापन

पहले हाफ में स्पेन ने अपने पारंपरिक पजेशन फुटबॉल के दम पर गेंद पर ज्यादा नियंत्रण बनाए रखा, जबकि अर्जेंटीना ने तेज काउंटर अटैक के जरिए मौके बनाने की कोशिश की. हालांकि दोनों टीमों के डिफेंडरों और गोलकीपरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किसी भी प्रयास को गोल में तब्दील नहीं होने दिया. पहले हाफ में अर्जेंटीना के डिफेंडर लिसांड्रो मार्टिनेज को मिकेल ओयारजाबल पर फाउल करने के कारण यलो कार्ड भी दिखाया गया.

एंजो फर्नांडेज को मुकालबे के दौरान मिला रेड कार्ड

दूसरे हाफ में भी दोनों टीमों ने कई हमले किए, लेकिन स्कोरलाइन नहीं बदली. मैच का सबसे बड़ा मोड़ तब आया जब अर्जेंटीना के मिडफील्डर एंजो फर्नांडेज को रेड कार्ड दिखाया गया. इसके बाद गत चैंपियन अर्जेंटीना को 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा, जिससे स्पेन को अतिरिक्त समय में दबाव बनाने का मौका मिला.

फेरन टॉरस से गोल से जीता स्पेन

एक्स्ट्रा टाइम के 106वें मिनट में स्पेन के फेरन टॉरस ने शानदार गोल दागकर मैच को अपने तरफ मोड़ लिया. यह गोल अंततः निर्णायक साबित हुआ और स्पेन ने 1-0 की जीत के साथ विश्व फुटबॉल का सबसे बड़ा खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ स्पेन 16 साल बाद फिर से विश्व चैंपियन बना, जबकि अर्जेंटीना का लगातार दूसरा विश्व कप जीतने का सपना टूट गया. फेरन टोरेस का गोल स्पेन के लिए इतिहास रचने वाला पल साबित हुआ.

ये भी पढ़ें: FIFA World Cup 2026: विश्व चैंपियन बनते ही मालामाल हुई स्पेन, ट्रॉफी के साथ मिले 481 करोड़ रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola