Rohit Sharma Banana Wafers: ‘टेस्ट आसान फॉर्मेट नहीं है…’ रोहित शर्मा ने बताया क्यों रात में खाते थे मां के हाथ के बने केले के वेफर्स

Updated:
विज्ञापन

रोहित शर्मा, टीम इंडिया के पूर्व कप्तान (एक्स)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Rohit Sharma Banana Wafers: रोहित शर्मा ने बताया टेस्ट मैचों का दबाव, रात में नींद न आने पर मां के हाथ के बेक्ड केले वेफर्स कैसे देते थे सुकून. जानें पूरा किस्सा.

विज्ञापन

Rohit Sharma Banana Wafers: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा ने टेस्ट क्रिकेट से जुड़ी अपनी एक ऐसी आदत का खुलासा किया है, जो उनके फैंस को काफी दिलचस्प लग सकती है. टेस्ट मैचों के दौरान दबाव और घबराहट की वजह से जब उन्हें रात में नींद नहीं आती थी, तब वह अपनी मां के हाथ से बने केले के वेफर्स खाया करते थे.

विज्ञापन

रोहित ने यह किस्सा अपने टीवी शो ‘फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा’ में साझा किया. उन्होंने बताया कि टेस्ट क्रिकेट उनका पसंदीदा फॉर्मेट था, लेकिन इसके दौरान वह हमेशा काफी नर्वस रहते थे.

ये भी पढ़ें: India Cricket Team Japan: Team India को किट से लेकर होटल तक परेशानी, 22 सितंबर को Japan के खिलाफ एकमात्र T20I

टेस्ट मैचों में क्यों नहीं आती थी नींद?

रोहित शर्मा ने बताया कि

टेस्ट क्रिकेट आसान फॉर्मेट नहीं है. इसमें हर दिन अलग तरह की चुनौती होती है और इसी वजह से मैच के दौरान उनके मन में काफी तनाव रहता था. उन्होंने कहा कि टेस्ट मैच को लेकर वह हमेशा नर्वस रहते थे और इस घबराहट के कारण उन्हें रात में नींद नहीं आती थी. कई बार वह पूरी रात जागते रहते थे. आगे कहा कि, जब रात में नींद नहीं आती और आप जागते रहते हैं, तो कुछ खाने का मन भी करता है. ऐसे समय में उनके पास एक खास स्नैक हुआ करता था.
image.png
रोहित शर्मा अपने मां के साथ, सोशल मीडिया

मां के हाथ के केले के वेफर्स थे रोहित का ‘कंफर्ट फूड’

रोहित ने बताया कि

उनकी मां उनके लिए केले के वेफर्स बनाकर देती थीं. वह इन वेफर्स को टेस्ट मैचों के दौरान अपने साथ रखते थे. उन्होंने बताया कि जब भी रात में कुछ खाने का मन करता, वह वही वेफर्स खा लेते थे. इस स्नैक की खास बात यह थी कि इसे उनकी मां घर पर तैयार करती थीं.

फ्राइड नहीं, बेक करके बनाती थीं मां

रोहित ने यह भी बताया कि

उनकी मां केले के वेफर्स को सामान्य तरीके से फ्राई नहीं करती थीं. वह उन्हें बेक करके तैयार करती थीं. यानी टेस्ट क्रिकेट के लंबे और तनाव भरे दिनों के बीच रोहित के पास घर के खाने का एक छोटा-सा सहारा रहता था. मां के हाथ से बने ये वेफर्स उनके लिए सिर्फ स्नैक नहीं, बल्कि घर की याद और आराम से जुड़ा खाना भी थे.

ये भी पढ़ें: IND-AFG T20 Black Marketing: भारत-अफगानिस्तान T20 मैचों के बीच टिकट बेचने के आरोप में देर रात 19 गिरफ्तार

रोहित शर्मा का टेस्ट करियर कैसा रहा?

रोहित शर्मा ने 2013 से 2024 के बीच भारत के लिए 67 टेस्ट मैच खेले.

  • इस दौरान उन्होंने 4,301 रन बनाए और उनका बल्लेबाजी औसत 40.57 रहा.
  • टेस्ट क्रिकेट में रोहित के नाम 12 शतक और 18 अर्धशतक हैं.
  • टेस्ट में उनका सर्वोच्च स्कोर 212 रन रहा.
  • रोहित शर्मा ने 2024 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया.
  • वह टेस्ट क्रिकेट को अपना पसंदीदा फॉर्मेट बताते रहे हैं.
  • हालांकि, उन्होंने माना कि टेस्ट क्रिकेट में मानसिक और शारीरिक चुनौतियां काफी ज्यादा होती हैं.
  • टेस्ट क्रिकेट के दबाव के दौरान जब रोहित रातों को जागते थे, तब उनकी मां के घर के बने केले के वेफर्स उन्हें सुकून देते थे.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola