टॉप स्पॉट पक्का करने उतरेगी RCB, सनराइजर्स के सामने क्वालीफायर-1 में पहुंचने की बड़ी चुनौती
विराट कोहली और पैट कमिंस
IPL 2026: आईपीएल 2026 के 67वें मैच में आज डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से होने जा रहा है. दोनों टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस जोरदार टक्कर की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी.
IPL 2026: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को एक बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. जहाँ पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें आपस में भिड़ेंगी. दोनों ही टीमों की कोशिश अंक तालिका में टॉप-2 में जगह बनाने की है. फिलहाल, RCB 18 अंक अच्छे रन रेट के साथ नंबर-1 पर है. अगर बेंगलुरु शुक्रवार का मैच जीत जाती है, तो अंक तालिका में पहला स्थान पक्का हो जाएगा. इसका सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि RCB को फाइनल में पहुँचने के लिए दो मौके मिलेंगे.
दोनों टीमों की स्थिति
हैदराबाद ने अब तक 13 मैच खेले हैं और 16 पॉइंट्स के साथ वह तीसरे नंबर पर है. गुजरात टाइटंस के भी 16 ही अंक हैं, लेकिन बेहतर रन रेट होने की वजह से गुजरात दूसरे नंबर पर है और हैदराबाद उससे पीछे है. अगर हैदराबाद को अंक तालिका में टॉप-2 में जगह बनानी है, तो उसे न सिर्फ RCB को हराना होगा. बल्कि बहुत बड़े अंतर से जीत दर्ज करनी होगी ताकि उसका रन रेट गुजरात से बेहतर हो सके.
दोनों टीमों आमने-सामने
आईपीएल में दोनों टीमें अब तक 26 बार आमने-सामने आ चुकी हैं. हैदराबाद ने 13 मैच जीते हैं, जबकि बेंगलुरु ने 12 मैचों में बाजी मारी है. वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा. इस सीजन में दोनों टीमें दूसरी बार टकराएंगी. इससे पहले 28 मार्च को बेंगलुरु में खेले गए मैच में RCB ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया था.
पिच रिपोर्ट
राजीव गांधी स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए बहुत शानदार है. यहाँ की पिच सपाट है और बाउंड्री भी छोटी है, जिसकी वजह से बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल पाते हैं. यही कारण है कि यहाँ अक्सर बहुत बड़ा स्कोर बनता है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, स्पिनर गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है और वे विकेट चटका सकते हैं.
दोनों टीमों की संभावित खिलाड़ी(12)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, वेंकटेश अय्यर, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जोश हेजलवुड, जैकब डफी.
सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलिल अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए