CWG 2026: प्रीति पवार का गोल्डन पंच, 54 किग्रा वर्ग में जीता स्वर्ण पदक

Updated:
विज्ञापन

प्रीति पवार ने जीता गोल्ड (फोटो- सोशल मीडिया)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार ने 54 किलोग्राम वर्ग में कनाडा की प्रतिद्वंद्वी को हराकर स्वर्ण पदक जीता है. यह भारत के लिए बॉक्सिंग में पहला स्वर्ण है, जिसने खेल प्रेमियों की उम्मीदें जगा दी हैं.

विज्ञापन

CWG 2026 Boxing: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है. शनिवार (1 अगस्त) को महिला 54 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में भारत की प्रीति पवार ने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर गोल्ड अपने नाम कर लिया. इसके साथ ही प्रीति ने ग्लासगो में भारत के बॉक्सिंग अभियान की गोल्डन शुरुआत कर दी. प्रीति आज गोल्ड के लिए रिंग में उतरने वाले 10 भारतीय मुक्केबाजों में पहली थीं और उन्होंने अपने प्रदर्शन से भारत की उम्मीदों पर पूरी तरह खरा उतरते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया.

विज्ञापन

पहले राउंड से ही दिखाया दम

मुकाबले की शुरुआत में कनाडाई मुक्केबाज स्कारलेट डेलगाडो ने कुछ अच्छे पंच लगाए, लेकिन प्रीति ने जल्द ही लय पकड़ ली. उन्होंने शानदार फुटवर्क और सटीक पंचों के दम पर मुकाबले पर पकड़ बनाई. पहले राउंड के अंत तक भारतीय मुक्केबाज पूरी तरह हावी नजर आईं और सभी पांच जजों ने उन्हें 5-0 से विजेता घोषित किया.

दूसरे राउंड में पूरी तरह हावी रही प्रीति

दूसरे राउंड में प्रीति ने अपना आक्रामक खेल जारी रखा. उनके लगातार सटीक राइट हैंड पंचों ने डेलगाडो को बैकफुट पर धकेल दिया. भारतीय मुक्केबाज के दबाव में कनाडाई खिलाड़ी को स्टैंडिंग काउंट भी लेना पड़ा. इस राउंड में भी पांचों जजों ने एकमत से 5-0 का फैसला प्रीति के पक्ष में दिया, जिससे उनकी जीत लगभग तय हो गई.

शानदार अंदाज में जीता गोल्ड

अंतिम राउंड में प्रीति ने कोई गलती नहीं की और पूरे आत्मविश्वास के साथ मुकाबले को खत्म किया. उन्होंने कनाडा की स्कारलेट सवाना डेलगाडो को हराकर महिला 54 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. यह कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में भारत के लिए बॉक्सिंग का पहला गोल्ड है और दिन की शुरुआत भी स्वर्णिम अंदाज में हुई.

इन खिलाड़ियों पर भी रहेगी नजरें

अब भारतीय खेल प्रेमियों की नजरें बाकी नौ भारतीय मुक्केबाजों पर होंगी, जो शनिवार को अलग-अलग भार वर्गों के फाइनल में स्वर्ण पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे. इनमें ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन, जैसमीन, साक्षी, प्रिया, अरुंधति चौधरी, सचिन, अंकुश, जादूमणि सिंह और नरेंद्र जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: CWG 2026 Live Day 10: लवलीना से लेकर सचिन तक, आज भारत के 10 बॉक्सर गोल्ड जीतने उतरेंगे रिंग में


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola