ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में हालेप का सामना मुगुरूजा से

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेलबर्न : गैर वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरूजा ने फार्म में लौटते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सिमोना हालेप से होगा. दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की मुगुरूजा ने रूस की 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पेवल्यूशेंकोवा को 7-5, 6-3 से मात […]

विज्ञापन

मेलबर्न : गैर वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरूजा ने फार्म में लौटते हुए पहली बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन सिमोना हालेप से होगा.

विज्ञापन

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी स्पेन की मुगुरूजा ने रूस की 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया पेवल्यूशेंकोवा को 7-5, 6-3 से मात दी. वहीं हालेप ने एस्तोनिया की एनेट कोंटावेट को 6-1, 6-1 से हराया.

हालेप एक भी सेट गंवाये बिना यहां तक पहुंची है और 2018 फ्रेंच ओपन, 2019 विम्बलडन के बाद उनकी नजरें यहां खिताब जीतने पर है. दूसरे सेमीफाइनल में शीर्ष वरीयता प्राप्त स्थानीय खिलाड़ी एशले बार्टी का सामना अमेरिका की 14वीं वरीयता प्राप्त सोफिया केनिन से होगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola