पहले दौर से हारने के बाद शारापोवा भविष्य को लेकर अनिश्चित

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मेलबर्न : पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में हारने के बाद वह नहीं जानती कि अगले साल वापसी कर पायेंगी या नहीं. दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा को क्रोएशिया की 19वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने 6-3, 6-4 से हराया. यहां 2008 […]

विज्ञापन

मेलबर्न : पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले दौर में हारने के बाद वह नहीं जानती कि अगले साल वापसी कर पायेंगी या नहीं.

विज्ञापन

दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा को क्रोएशिया की 19वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने 6-3, 6-4 से हराया. यहां 2008 की चैम्पियन रही शारापोवा को वाइल्डकार्ड मिला था. वह प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप में लगे प्रतिबंध से लौटने के बाद लगातार फार्म और फिटनेस के लिये जूझ रही हैं.

पिछले साल कंधे की चोट के कारण वह अधिकांश टूर्नामेंट नहीं खेल सकी थी. वह लगातार तीन ग्रैंडस्लैम में पहले दौर से बाहर हो चुकी हैं. यह पूछने पर कि क्या 2021 में वह मेलबर्न पार्क पर लौटेंगी, उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता. उन्होंने कहा, यह कहना मेरे लिये कठिन होगा कि अगले 12 महीने में क्या होगा. अभी मैंने अपना शेड्यूल तय नहीं किया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola