''कोहिनूर हीरे से भी अधिक कीमती है एशियाई कप का गोल''
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Jan 2020 5:01 PM
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने कहा है कि वह एशियाई कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ अपने गोल के बदले कोहिनूर हीरा भी नहीं लेंगे. भारत ने पिछले साल आज ही के दिन इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ 4-1 की जीत […]
नयी दिल्ली : भारतीय फुटबॉल टीम के मिडफील्डर अनिरुद्ध थापा ने कहा है कि वह एशियाई कप के पहले मैच में थाईलैंड के खिलाफ अपने गोल के बदले कोहिनूर हीरा भी नहीं लेंगे.
भारत ने पिछले साल आज ही के दिन इस महाद्वीपीय टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत थाईलैंड के खिलाफ 4-1 की जीत के साथ की थी और इस मैच में थापा ने भी गोल दागा था. थापा ने इस जीत के एक साल बाद कहा, मैं अपने गोल के बदले कोहिनूर हीरा भी नहीं लूंगा. यह मेरे लिए बेहद कीमती है और यह हमेशा शीर्ष पर रहेगा.
गोल के संदर्भ में थापा ने कहा, उदांता (सिंह) ने जब बीच के हिस्से से दौड़ लगाई तो मैं उनकी सहायता के लिए दायें छोर से दौड़ा. मैं महसूस कर रहा था कि गोलकीपर अपनी जगह से आगे आ जाएगा. मैंने जब गोल किया तब भी मुझे खुद पर विश्वास नहीं था. भारत हालांकि बाकी बचे दो मैचों में जीत दर्ज करने में नाकाम रहा और नाकआउट के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










