खिताबी दौड़ से बाहर सिंधू ने बिंगजियाओ को हराकर अभियान का अंत किया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2019 8:03 PM
ग्वांग्जू : खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने ग्रुप ए के अपने तीसरे और अंतिम मैच में चीन की ही बिंगजियाओ पर सांत्वना जीत दर्ज करके वर्ष के आखिरी टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में अपने अभियान का सकारात्मक अंत किया. पिछले साल की चैंपियन सिंधू […]
ग्वांग्जू : खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो चुकी भारतीय बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधू ने ग्रुप ए के अपने तीसरे और अंतिम मैच में चीन की ही बिंगजियाओ पर सांत्वना जीत दर्ज करके वर्ष के आखिरी टूर्नामेंट बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में अपने अभियान का सकारात्मक अंत किया.
पिछले साल की चैंपियन सिंधू अपने पहले दोनों मैच गंवाने के कारण खिताब की दौड़ से पहले ही बाहर हो गयी थी. बिंगजियाओ के खिलाफ भी पहले गेम में वह 9-18 से पीछे चल रही थी, लेकिन इसके बाद उन्होंने बेहतरीन वापसी की ओर 21-19, 21-19 से जीत दर्ज करके ग्रुप में तीसरा स्थान हासिल किया. इस जीत से सिंधू ने इस चीनी खिलाड़ी के खिलाफ लगातार चार हार का सिलसिला भी तोड़ दिया. अब उनका एक-दूसरे के खिलाफ रिकार्ड 6-9 है. भारतीय खिलाड़ी शुरू में लय हासिल नहीं कर पायी और बिंगजियाओ ने पहले गेम में शुरू में 7-3 और ब्रेक तक 11-6 से बढ़त बना ली. सिंधू ने ब्रेक के बाद भी गलतियां की जिससे चीनी खिलाड़ी 18-9 से आगे हो गयी. सिंधू ने हालांकि बेहतरीन वापसी का नजारा पेश किया और लगातार नौ अंक बनाकर स्कोर 18-18 से बराबर कर दिया.
बिंगजियाओ ने इसके बाद एक अंक हासिल किया, लेकिन सिंधू ने फिर लगातार तीन अंक बनाकर पहला गेम अपने नाम किया. सिंधू ने दूसरे गेम में लय बरकरार रखी और वह ब्रेक तक 11-6 से आगे थी. बिंगजियाओ ने इसके बाद कुछ गलतियां की जिससे सिंधू ने अपनी बढ़त 15-10 कर दी. चीनी खिलाड़ी ने बाद में 16-18 से अंतर कम किया, लेकिन सिंधू ने जल्द ही तीन मैच प्वाइंट हासिल कर लिये. बिंगजियाओ इनमें से दो मैच प्वाइंट ही बचा पायी. सिंधू अब प्रीमियर बैडमिंटन लीग में खेलेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










