सिंधू फिर हारी, बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल से लगभग बाहर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Dec 2019 9:00 PM

विज्ञापन

ग्वांग्जू : मौजूदा चैंपियन पी वी सिंधू गुरुवार को यहां चीन की येन युफेई के हाथों हार के साथ बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में खिताब की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी. सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार रखने में नाकाम रही और 22-20, 16-21, 12-21 से हार गयी. सत्र […]

विज्ञापन

ग्वांग्जू : मौजूदा चैंपियन पी वी सिंधू गुरुवार को यहां चीन की येन युफेई के हाथों हार के साथ बीडब्ल्यूएफ विश्व टूर फाइनल में खिताब की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी. सिंधू ने पहला गेम जीता लेकिन इसके बाद वह लय बरकरार रखने में नाकाम रही और 22-20, 16-21, 12-21 से हार गयी.

सत्र के इस आखिरी टूर्नामेंट में यह उनकी लगातार दूसरी हार है. बुधवार को पहले मैच में जापान की अकीनी यामागुची के खिलाफ भी सिंधू ने एक गेम से बढ़त पर थी लेकिन वह उसका फायदा नहीं उठा पायी थी. गुरुवार को फिर से उसकी पुनरावृत्ति देखने को मिली और एक घंटे 12 मिनट तक चले मैच में उन्हें हार झेलनी पड़ी.

इससे सिंधू नाकआउट की दौड़ से लगभग बाहर हो गयी है. सिंधू पहले गेम में 17-20 से पीछे चल रही थी, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करके लगातार पांच अंक बनाकर यह गेम अपने नाम किया.

चीनी खिलाड़ी ने हालांकि दूसरे गेम में शुरू से बढ़त बनाये रखी और मैच बराबरी पर ला दिया. आल इंग्लैंड चैंपियनशिप सहित छह फाइनल में जीत दर्ज करने वाली चेन युफेई ने निर्णायक गेम में भी अपनी लय जारी रखी और यह गेम और मैच अपनी झोली में डाला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola