लियोनेल मेस्सी के गोल से अर्जेंटीना ने ब्राजील को हराया

Updated:
विज्ञापन

रियादः लियोनेल मेस्सी के अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में वापसी पर किये गये गोल की मदद से अर्जेंटीना ने रियाद में मैत्री मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील पर 1-0 से जीत दर्ज की. बार्सिलोना के इस फारवर्ड ने दक्षिण अमेरिकी फुटबाल में सत्तारूढ़ गुट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके बाद कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिकी फुटबाल […]

विज्ञापन
रियादः लियोनेल मेस्सी के अंतरराष्ट्रीय फुटबाल में वापसी पर किये गये गोल की मदद से अर्जेंटीना ने रियाद में मैत्री मैच में अपने चिर प्रतिद्वंद्वी ब्राजील पर 1-0 से जीत दर्ज की. बार्सिलोना के इस फारवर्ड ने दक्षिण अमेरिकी फुटबाल में सत्तारूढ़ गुट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया था जिसके बाद कोनमेबोल (दक्षिण अमेरिकी फुटबाल संस्था) ने उन्हें निलंबित कर दिया था.
मेस्सी ने शुक्रवार को किंग सौद यूनिवर्सिटी स्टेडियम में खेले गये मैच में 13वें मिनट में गोल किया. तब अर्जेंटीना को पेनल्टी मिली थी जिस पर मेस्सी का शाट ब्राजीली गोलकीपर एलिसन ने बचा दिया था लेकिन यह स्टार स्ट्राइकर रिबाउंड पर गोल करने में सफल रहा. इससे पहले ब्राजील को भी पेनल्टी मिली थी लेकिन चोटिल नेमार की जगह खेल रहे गैब्रियल जीसस ने शाट बाहर मार दिया था.
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola