टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश के पिता का निधन
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Nov 2019 8:45 PM
नयी दिल्ली : भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन के पिता एस.जी. प्रभाकरण का शनिवार को यहां निधन हो गया. प्रजनेश की 28 नवंबर को कोच्चि में शादी होने वाली है और सोमवार से उन्हें पुणे चैलेंजर में भाग लेना है. पिछले कुछ महीने से प्रभाकरण की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें नियमित […]
नयी दिल्ली : भारत के शीर्ष एकल खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन के पिता एस.जी. प्रभाकरण का शनिवार को यहां निधन हो गया. प्रजनेश की 28 नवंबर को कोच्चि में शादी होने वाली है और सोमवार से उन्हें पुणे चैलेंजर में भाग लेना है. पिछले कुछ महीने से प्रभाकरण की तबीयत ठीक नहीं थी और उन्हें नियमित अंतराल पर चेन्नई के अस्पताल में इलाज के लिए जाना होता था.
रीयल स्टेट का कारोबार करने वाले प्रभाकरण को टेनिस से काफी लगाव था जिस कारण उन्होंने अपने बेटे को इस खेल में सर्वश्रेष्ठ होने के लिए प्रेरित किया. प्रजनेश को इस खेल के प्रशिक्षण के लिए उन्होंने स्पेन भी भेजा था.
प्रभाकरण के एक करीबी मित्र ने कहा, वह पिछले कुछ वर्षों से लीवर की बीमारी से जूझ रहे थे. इसकी शुरुआत 2013 में हुई थी जब उन्हें पीलिया हुआ था. उन्होंने बताया कि अंतिम क्षणों में प्रजनेश उनके साथ थेः परिवार के सूत्र ने बताया कि 29 साल के प्रजनेश पुणे चैलेंजर से नाम वापस नहीं लेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










