सिंधू, प्रणीत डेनमार्क ओपन के दूसरे दौर में पहुंचे
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 15 Oct 2019 7:25 PM
ओडेन्से (डेनमार्क) : विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने डेनमार्क ओपन में मंगलवार को यहां इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुंजुंग के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की. पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने दोनों गेम में कड़ी टक्कर दी. सिंधू ने हालांकि 38 […]
ओडेन्से (डेनमार्क) : विश्व चैम्पियन पीवी सिंधू ने डेनमार्क ओपन में मंगलवार को यहां इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया मारिस्का तुंजुंग के खिलाफ सीधे गेम में जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की.
पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधू को पूर्व विश्व जूनियर चैम्पियन इंडोनेशिया की खिलाड़ी ने दोनों गेम में कड़ी टक्कर दी. सिंधू ने हालांकि 38 मिनट तक चले मुकाबले को 22-20 21-18 से अपने नाम कर इस खिलाड़ी के खिलाफ जीत का शत प्रतिशत रिकार्ड बरकरार रखा.
ओलंपिक रजत पदक विजेता अगले दौर में कोरिया की अन से यंग से भिड़ेंगी. विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता बी साई प्रणीत ने शुरुआती दौर में दिग्गज लिन डैन को 35 मिनट तक चले मुकाबले में 21-14 21-17 से हराया. हैदराबाद के इस शटलर का अगले दौर में विश्व रैंकिंग में पहले पायदान पर काबिज और दो बार के विश्व चैम्पियन जापान के केंटो मोमोटा से सामना हो सकता है.
मोमोटा ने उन्हें हाल ही में स्विट्जरलैंड में हुए विश्व चैम्पियनशिप में हराया था. थाईलैंड ओपन चैम्पियन सात्विकसाइराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की पुरुष युगल जोड़ी ने जीत से अपने अभियान का आगाज किया.भारतीय जोड़ी ने कोरिया के किम जी जुंग और ली योग डेई को 24-22 21-11 से हराया. राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व चैम्पियन पारुपल्ली कश्यप हालांकि पहले दौर की चुनौती से पार नहीं पा सके. उन्हें थाईलैंड के सित्तिकोम थाम्मासिन से 13-21 12-21 से हार झेलनी पड़ी.
राष्ट्रीय चैम्पियन सौरभ वर्मा का सफर भी पुरुष एकल में हार के साथ खत्म हो गया. नीदरलैंड के मार्क कालजौ से पहला गेम जीतने के बाद सौरभ अच्छा नहीं खेल पाये और 21-19 11-21 17-21 से हार गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










