गार्बाइन मुगुरूजा देर रात तक चले मैच में हारी, चीन ओपन से बाहर

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बीजिंग : दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में देर रात तक चले शुरुआती दौर में अमेरिका की सोफिया केनिन से हारकर बाहर हो गयीं. यह पहले दौर का मुकाबला रविवार को रात एक बजे के बाद शुरू हुआ और दो बजकर 31 मिनट पर समाप्त हुआ जिससे आयोजकों को […]

विज्ञापन

बीजिंग : दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन गार्बाइन मुगुरूजा चीन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में देर रात तक चले शुरुआती दौर में अमेरिका की सोफिया केनिन से हारकर बाहर हो गयीं.

विज्ञापन

यह पहले दौर का मुकाबला रविवार को रात एक बजे के बाद शुरू हुआ और दो बजकर 31 मिनट पर समाप्त हुआ जिससे आयोजकों को कई सवालों का सामना करना पड़ रहा है. केनिन ने इस देर रात तक चले पहले दौर के मुकाबले में 6-0 2-6 6-2 से जीत हासिल की. पर इस मैच के बाद 15वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने कहा कि वह रात में हुए मुकाबले के बाद मानसिक रूप से थकी हुई थीं.

उन्होंने अधिकारिक डब्ल्यूटीए वेबसाइट पर कहा, मैं काफी थकी थी, मानिसक रूप से काफी थक गयी थी. लेकिन खुश हूं कि इस मुकाबले को जीत सकी.

पच्चीस साल की मुगुरूजा ने 2016 में फ्रेंच ओपन और एक साल बाद विम्बलडन खिताब अपनी झोली में डाला था. डायमंड कोर्ट पर केनिन और मुगुरूजा के मैच से पहले चार मुकाबले तीन सेट तक चले गये जिससे पहले दौर का यह मैच देर रात में हुआ.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola