कुश्ती में भारत को झटका, चोट के कारण फाइनल से हटे दीपक पूनिया, रजत पदक जीता

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Sep 2019 3:52 PM

विज्ञापन

नूर-सुल्तान (कजाखस्तान) : युवा पहलवान दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल के दौरान लगी टखने की चोट के कारण रविवार को यहां ईरान के हजसान याजदानी के खिलाफ विश्व चैम्पियनशिप के 86 किग्रा वर्ग की खिताबी स्पर्धा से हटने का फैसला किया जिससे उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर लिया. दीपक ने कहा, बायां पैर वजन नहीं […]

विज्ञापन

नूर-सुल्तान (कजाखस्तान) : युवा पहलवान दीपक पूनिया ने सेमीफाइनल के दौरान लगी टखने की चोट के कारण रविवार को यहां ईरान के हजसान याजदानी के खिलाफ विश्व चैम्पियनशिप के 86 किग्रा वर्ग की खिताबी स्पर्धा से हटने का फैसला किया जिससे उन्होंने रजत पदक अपने नाम कर लिया.

दीपक ने कहा, बायां पैर वजन नहीं ले पा रहा है. इस हालत में लड़ना मुश्किल है. मैं जानता हूं कि याजदानी के खिलाफ यह बड़ा मौका था, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकता.इस तरह 20 साल के भारतीय खिलाड़ी को अपनी पहली सीनियर विश्व चैम्पियनशिप में रजत पदक से संतोष करना पड़ा.

स्विट्जरलैंड के स्टेफान रेचमुथ के खिलाफ शनिवार को सेमीफाइनल के दौरान वह मैच से लड़खड़ाते हुए आये थे और उनकी बायीं आंख भी सूजी हुई थी. इस तरह सुशील कुमार भारत के एकमात्र विश्व चैम्पियन बने रहेंगे जिन्होंने मास्को 2010 विश्व चैम्पियनशिप के 66 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola