COA ने बीसीसीआई प्रदेश संघों के चुनाव की समय सीमा बढ़ायी
मुंबई : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने बीसीसीआई के राज्य संघों के चुनाव पूरे करने के लिए समय सीमा 28 सितंबर तक बढ़ा दी. इससे पहले समय सीमा 14 सितंबर तक की थी. सीओए ने एक बैठक के बाद जारी बयान में कहा, ‘राज्य संघों के चुनाव पूरे कराने के लिए समय […]
मुंबई : उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति ने बीसीसीआई के राज्य संघों के चुनाव पूरे करने के लिए समय सीमा 28 सितंबर तक बढ़ा दी. इससे पहले समय सीमा 14 सितंबर तक की थी. सीओए ने एक बैठक के बाद जारी बयान में कहा, ‘राज्य संघों के चुनाव पूरे कराने के लिए समय सीमा 14 सितंबर से बढ़ाकर 28 सितंबर कर दी गयी है.’
इसमें कहा गया, ‘इसके बाद समय सीमा आगे नहीं बढ़ायी जायेंगी, क्योंकि बीसीसीआई चुनावों से जुड़ी एजीएम का नोटिस 22 अक्टूबर से 21 दिन पहले जारी करना होगा, जो 30 सितंबर है. प्रदेश संघों को बीसीसीआई चुनाव के लिए बीसीसीआई को अपने प्रतिनिधियों के नाम भेजने होंगे.’ सीओए ने यह भी कहा कि बीसीसीआई चुनाव की तारीख में बदलाव नहीं होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए