यूएस ओपन: क्वार्टर फाइनल में जीते माटियो बेरेटिनी, 44 साल बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इटालियन खिलाड़ी बने

Updated:
विज्ञापन

न्यूयॉर्क: इटली के माटियो बेरेटिनी बुधवार को यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए. विश्व रैकिंग में 24वें नंबर के खिलाड़ी बेरेटनी ने फ्रांस के 13वें वरीय खिलाड़ी गेल मोफिंल्स को तीन घंटे 57 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-2, 3-6, 7-6 से शिकस्त दी. सालों बाद अंतिम-4 में पहुंचा इटली का […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क: इटली के माटियो बेरेटिनी बुधवार को यूएस ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच गए. विश्व रैकिंग में 24वें नंबर के खिलाड़ी बेरेटनी ने फ्रांस के 13वें वरीय खिलाड़ी गेल मोफिंल्स को तीन घंटे 57 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में 3-6, 6-3, 6-2, 3-6, 7-6 से शिकस्त दी.

विज्ञापन

सालों बाद अंतिम-4 में पहुंचा इटली का खिलाड़ी

यूएस ओपन के इतिहास में 42 साल बाद ऐसा हुआ है जब इटली का कोई खिलाड़ी किसी ग्रैंडस्लेम के सेमीफाइनल में पहुंचा है. बता दें कि माटियो से पहले साल 1977 में इटली के कोराडो बाराजुट्टी सेमीफाइनल में पहुंचे थे. बेरेटिनी पुरूष ग्रैंडस्लैम के एकल सेमीफाइनल में पहुंचने वाले इटली के चौथे खिलाड़ी बन गये.

सेमीफाइनल में राफेल संंग होगा मुकाबला!

अब माटियो बेरेटनी का सामना खिताब के प्रबल दावेदार माने जा रहे स्पेनिश खिलाड़ी राफेल नडाल से हो सकता है जो 19वें ग्रैंडस्लेम खिताब की उम्मीद लगाए बैठे हैं. इटली के इस के 23 साल के खिलाड़ी का सामना अब दूसरे सेमीफाइनल में तीन बार के यूएस ओपन चैंपियन राफेल नडाल और अर्जेंटिना के डिएगो श्वाटर्जमैन के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा. फाइनल मुकाबला रविवार को खेला जाएगा.

बेरेटनी ने बताया अपना सर्वश्रेष्ठ टेनिस मैच

बेरेटिनी ने रोमांचक मैच के बाद कहा कि ‘यह बढ़िया मुकाबला था. मुझे लगता है कि यह मेरे सर्वश्रेष्ठ मैचों में से एक रहा और मैं सचमुच काफी खुश हूं, नहीं पता कि क्या कहूं’. उन्होंने मैच में अंतिम सेट के बारे में बताते हुए कहा कि‘मैं भाग्यशाली रहा कि मुझे मैच प्वाइंट मिला और वह इसे हासिल नहीं कर पाया. इस समय मुझे कोई प्वाइंट याद नहीं, सिर्फ मैच प्वाइंट याद है. मुझे अपनी डबल फाल्ट भी याद है’.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola