भारत के लिये असल चुनौती 2022 विश्व कप क्वालीफाइंग दौर के मैच : उदांता

Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : विंगर उदांता सिंह ने कहा कि आगामी विश्व कप क्वालीफाइंग मैच भारतीय फुटबॉल टीम के लिये ‘असल चुनौती’ होंगे, लेकिन एशिया कप समेत पिछले कुछ टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ियों को शीर्ष टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन का आत्मविश्वास मिला है. भारत 2022 विश्व कप दूसरे दौर के क्वालीफायर के पहले […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विंगर उदांता सिंह ने कहा कि आगामी विश्व कप क्वालीफाइंग मैच भारतीय फुटबॉल टीम के लिये ‘असल चुनौती’ होंगे, लेकिन एशिया कप समेत पिछले कुछ टूर्नामेंटों में अच्छे प्रदर्शन से खिलाड़ियों को शीर्ष टीमों के खिलाफ बेहतर प्रदर्शन का आत्मविश्वास मिला है.

विज्ञापन

भारत 2022 विश्व कप दूसरे दौर के क्वालीफायर के पहले मैच में गुरुवार को गुवाहाटी में ओमान से खेलेगा. इसके बाद दोहा में 10 सितंबर को एशियाई चैम्पियन कतर से खेलना है. ग्रुप ई में बांग्लादेश और अफगानिस्तान बाकी दो टीमें हैं. हर टीम अगले साल जून तक अपने मैदान पर और बाहर मैच खेलेगी. सभी आठ ग्रुप की शीर्ष टीम और चार सर्वश्रेष्ठ उपविजेता टीमें तीसरे दौर में जायेंगी.

उदांता ने कहा , सभी क्वालीफाइंग दौर के मैच हमारे लिये कठिन होंगे. हमें अगले दौर में पहुंचने के लिये अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा. उन्होंने कहा, हर मैच महत्वपूण्र है. मैदान पर रैंकिंग मायने नहीं रखते. ओमान के खिलाफ प्रदर्शन मायने रखेगा. ओमान विश्व रैंकिंग में 87वें और भारत 103वें स्थान पर है. आखिरी बार दिसंबर में दोनों टीमों के बीच हुआ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ रहा था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola