ePaper

जोकोविच एटीपी सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में

Updated at : 17 Aug 2019 3:55 PM (IST)
विज्ञापन
जोकोविच एटीपी सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में

सिनसिनाटी : सोलह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने कोहनी में असहजता के बावजूद लुकास पाउली पर 7-6 6-1 की जीत से एटीपी सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया. अब फाइनल में जगह बनाने के लिये उनका सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा. मेदवेदेव ने हमवतन आंद्रे रूबलेव को 6-2 6-3 से […]

विज्ञापन

सिनसिनाटी : सोलह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने कोहनी में असहजता के बावजूद लुकास पाउली पर 7-6 6-1 की जीत से एटीपी सिनसिनाटी ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

अब फाइनल में जगह बनाने के लिये उनका सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा. मेदवेदेव ने हमवतन आंद्रे रूबलेव को 6-2 6-3 से शिकस्त दी जिन्होंने इस हफ्ते रोजर फेडरर को हराया था.

फ्रांस के रिचर्ड गास्केट ने छह साल में मास्टर्स 1000 क्वार्टरफाइनल में पहली जीत हासिल की, उन्होंने 2013 में मियामी में मास्टर्स क्वार्टरफाइनल में जगह बनायी थी. इस तरह गास्केट ने रोबर्टो बतिस्ता अगुट को 7-6 3-6 6-2 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया.

गास्केट अब फाइनल में जगह बनाने के लिये 16वें वरीय डेविड गोफिन से भिड़ेंगे जिन्होंने जापानी क्वालीफायर योशिहिटो निशियोका के वाकओवर से अगले दौर में प्रवेश किया.

जोकोविच को मैच के दौरान कोहनी में असहजता हुई, लेकिन उन्होंने आराम से जीत हासिल की. मैच के बाद उन्होंने कहा, मैं मैच खत्म करने में सफल रहा, हालांकि मेरी कोहनी में थोड़ी समस्या हो रही थी, लेकिन यह जल्द ठीक हो जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola