ePaper

रांची वापसी पर दिव्यांग सीटिंग वॉलीबॉल टीम का जोरदार स्वागत

Updated at : 31 Jul 2019 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
रांची वापसी पर दिव्यांग सीटिंग वॉलीबॉल टीम का जोरदार स्वागत

रांची : पैरालंपिक वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में चेन्नई में आयोजित आठवां राष्ट्रीय सिटींग वालीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड दिव्यांगजन सिटींग वॉलीबॉल टीम भाग लेकर आज रांची वापस लौटी. टीम की वापसी पर रांची स्टेशन में झारखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सिम्पी कुमारी (समाज सेविका),सरिता सिन्हा, विजय कुमार महतो के द्वारा सभी खिलाड़ियों […]

विज्ञापन

रांची : पैरालंपिक वॉलीबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में चेन्नई में आयोजित आठवां राष्ट्रीय सिटींग वालीबॉल चैंपियनशिप में झारखंड दिव्यांगजन सिटींग वॉलीबॉल टीम भाग लेकर आज रांची वापस लौटी.

टीम की वापसी पर रांची स्टेशन में झारखंड पैरालंपिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों और सिम्पी कुमारी (समाज सेविका),सरिता सिन्हा, विजय कुमार महतो के द्वारा सभी खिलाड़ियों को पुष्पगुच्छ देकर जोरदार स्वागत किया गया. विदित हो कि चेन्नई में आयोजित टूर्नामेंट में झारखंड की महिला टीम ने संयुक्त रूप से कांस्य पदक जीता था.

टीम के कोच सह मैनेजर मुकेश कंचन ने कहा, दिव्यांगजन सीटिंग वॉलीबॉल झारखंड के लिए बिल्कुल नयी अवधारणा है. बिना किसी संसाधन के टीम को तैयार किया गया था.

टीम को अभ्‍यास के लिए हॉल भी नहीं मिला था पर हमने खुले मैदान में अभ्यास किया और अपनी मेहनत और जीवटता से यह मुकाम हासिल किया. उन्होंने उम्मीद जताई कि आगामी टूर्नामेंट से पहले दोनों टीम को अभ्यास के लिए कोई हॉल मिल जाएगा और झारखंड की टीम इससे बेहतर प्रदर्शन करेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola