ePaper

अर्जेंटीना को झटका, पहले विश्व कप क्वालीफायर मैच से मेस्सी निलंबित

Updated at : 24 Jul 2019 11:27 AM (IST)
विज्ञापन
अर्जेंटीना को झटका, पहले विश्व कप क्वालीफायर मैच से मेस्सी निलंबित

आसुनसियोन (पराग्वे) : लियोनेल मेस्सी को विश्व कप 2022 के लिए अर्जेंटीना के पहले विश्व कप क्वालीफायर मैच से निलंबित कर दिया गया है और दक्षिण अमेरिका की फुटबाल संचालन संस्था ने इसके साथ ही उन पर 1500 डालर का जुर्माना भी लगाया है. दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कानमिबोल) ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया. […]

विज्ञापन

आसुनसियोन (पराग्वे) : लियोनेल मेस्सी को विश्व कप 2022 के लिए अर्जेंटीना के पहले विश्व कप क्वालीफायर मैच से निलंबित कर दिया गया है और दक्षिण अमेरिका की फुटबाल संचालन संस्था ने इसके साथ ही उन पर 1500 डालर का जुर्माना भी लगाया है. दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ (कानमिबोल) ने मंगलवार को अपना फैसला सुनाया.

मेस्सी को कोपा अमेरिका के तीसरे स्थान के लिए चिली के खिलाफ खेले मैच के दौरान लाल कार्ड मिला था. मेस्सी खेल के 37वें मिनट में चिली के गैरी मेडल से भिड़ गये थे और इन दोनों को बाहर कर दिया गया था. अर्जेंटीना ने यह मैच 2-1 से जीता था. दक्षिण अमेरिका में विश्व कप क्वालीफाईंग मैच मार्च से शुरू होंगे.

फैसले में मेस्सी के कोपा अमेरिका संगठन पर लगाये गये आरोपों का जिक्र नहीं किया गया है. मेस्सी ने कहा था कि टूर्नामेंट में भ्रष्टाचार व्याप्त था और इसमें ब्राजील को जिताने के लिए पूरी तैयारियां की गयी थी. मेस्सी ने बाद में दक्षिण अमेरिकी फुटबाल परिसंघ से माफी मांगी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola