फिटनेस सुधारो और चोटों से मुक्त रहो : गोपीचंद

हैदराबाद : मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी अपनी फिटनेस में सुधार करें ताकि वे चोटों से मुक्त रह सकें और इस सत्र में आगामी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करें. साइना नेहवाल इस सत्र में खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं, जो फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के चोटिल होने […]
हैदराबाद : मुख्य राष्ट्रीय कोच पुलेला गोपीचंद चाहते हैं कि उनके खिलाड़ी अपनी फिटनेस में सुधार करें ताकि वे चोटों से मुक्त रह सकें और इस सत्र में आगामी टूर्नामेंटों में अच्छा प्रदर्शन करें.
साइना नेहवाल इस सत्र में खिताब जीतने वाली एकमात्र भारतीय हैं, जो फाइनल में स्पेन की कैरोलिना मारिन के चोटिल होने के कारण इंडोनेशिया मास्टर्स ट्रॉफी हासिल करने में सफल रही थी.बी साई प्रणीत और किदाम्बी श्रीकांत भी खिताब जीतने के करीब पहुंचे लेकिन फाइनल में हार गये. इस साल भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन के बारे में पूछने पर गोपीचंद ने कहा, मैंने इसके बारे में पिछले कुछ दिनों में बात की.
ट्रेनिंग चल रही है. उम्मीद है कि हम अपने फिटनेस स्तर में सुधार करने में सक्षम होंगे ताकि चोटों की चिंता से दूर रहें. उन्होंने कहा, अगले महीने, हमें इंडोनेशिया के अलावा जापान, थाईलैंड में टूर्नामेंट खेलने हैं और उम्मीद करते हैं कि हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे.
गोपीचंद ने यहां गोपीचंद बैडमिंटन अकादमी में एक नये बैडमिंटन ट्रेनिंग सेंटर, खेल विज्ञान केंद्र और कोच विकास केंद्र के लिये भूमिपूजन समारोह के मौके पर यह बात कही.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




