सिंधू और समीर ऑस्ट्रेलियाई ओपन में हारे, भारत की चुनौती समाप्त

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सिडनी : ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में बाहर हो गई, जबकि भारतीयों के लिये यह दिन निराशाजनक रहा. छठी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा, बी साइ प्रणीत और पुरुष युगल में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी हारकर बाहर हो गए. दुनिया की […]

विज्ञापन

सिडनी : ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप रजत पदक विजेता पी वी सिंधू ऑस्ट्रेलियाई ओपन बैडमिंटन के दूसरे दौर में बाहर हो गई, जबकि भारतीयों के लिये यह दिन निराशाजनक रहा.

विज्ञापन

छठी वरीयता प्राप्त समीर वर्मा, बी साइ प्रणीत और पुरुष युगल में सात्विक साइराज रांकीरेड्डी और चिराग शेट्टी भी हारकर बाहर हो गए. दुनिया की पांचवें नंबर की खिलाड़ी सिंधू को 29वीं रैंकिंग वाली निचाओन जिंदापोल ने 21-19, 21-18 से हराया.

यह सात मुकाबलों में इस खिलाड़ी से सिंधू की दूसरी हार थी. इससे पहले 12वीं रैंकिंग वाले समीर को चीनी ताइपै के वांग जू वेइ ने 21-16, 7-21 , 21-13 से हराया.

वहीं प्रणीत को दूसरी वरीयता प्राप्त एंथोनी सिनिसुका ने 25-23, 21-9 से हराया. सात्विक साइराज और चिराग को दूसरी वरीयता प्राप्त लि जुन्हुइ और लियू युचेन की जोड़ी ने 21-19, 21-18 से मात दी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola