फ्रेंच ओपन से बाहर होने के बाद सेरेना के भविष्य पर प्रश्नचिन्ह

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पेरिस : रिकार्ड की बराबरी करने वाला 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सेरेना विलियम्स का सपना फिर टूट गया जब फ्रेंच ओपन के तीसरे ही दौर में उन्हें अप्रत्याशित पराजय झेलनी पड़ी. सेरेना को अमेरिका की ही सोफिया केनिन ने 6-2, 7-5 से मात दी. इसके साथ ही मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब के […]

विज्ञापन

पेरिस : रिकार्ड की बराबरी करने वाला 24वां ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने का सेरेना विलियम्स का सपना फिर टूट गया जब फ्रेंच ओपन के तीसरे ही दौर में उन्हें अप्रत्याशित पराजय झेलनी पड़ी. सेरेना को अमेरिका की ही सोफिया केनिन ने 6-2, 7-5 से मात दी.

विज्ञापन

इसके साथ ही मार्गरेट कोर्ट के 24 ग्रैंडस्लैम खिताब के रिकार्ड की बराबरी के लिये अब उन्हें कुछ और इंतजार करना होगा. सेरेना सितंबर में 38 बरस की हो जायेंगी. उन्होंने 23वां ग्रैंडस्लैम जनवरी 2017 में जीता था जब वह गर्भवती थी. इस साल आस्ट्रेलियाई ओपन के बाद से तीन टूर्नामेंट में वह फिनिश नहीं कर सकी.

इंडियन वेल्स के तीसरे दौर में वह रिटायर हो गयी जबकि मियामी और रोम में चोट के कारण उन्हें पीछे हटना पड़ा. अब वह जुलाई में विम्बलडन में कोर्ट के रिकार्ड की बराबरी की कोशिश करेगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola