ePaper

''सुपरहीरो'' कहलाना पसंद है ''एवेंजर्स'' के प्रशंसक आंद्रे रसेल को

Updated at : 29 Apr 2019 3:17 PM (IST)
विज्ञापन
''सुपरहीरो'' कहलाना पसंद है ''एवेंजर्स'' के प्रशंसक आंद्रे रसेल को

कोलकाता : आंद्रे रसेल और एवेंजर्स की तुलना नहीं की जा सकती है, लेकिन आईपीएल में अपनी धमाकेदार पारियों के कारण इस कैरेबियाई ऑलराउंडर को भी अपने पसंदीदा नायकों की तरह ‘सुपरहीरो’ कहलाने से खुशी होती है. एवेंजर्स की सीरीज ने विश्व भर में धूम मचा रखी है, लेकिन रसेल जिस तरह से शॉट मारते […]

विज्ञापन

कोलकाता : आंद्रे रसेल और एवेंजर्स की तुलना नहीं की जा सकती है, लेकिन आईपीएल में अपनी धमाकेदार पारियों के कारण इस कैरेबियाई ऑलराउंडर को भी अपने पसंदीदा नायकों की तरह ‘सुपरहीरो’ कहलाने से खुशी होती है.

एवेंजर्स की सीरीज ने विश्व भर में धूम मचा रखी है, लेकिन रसेल जिस तरह से शॉट मारते हैं वह भी अविश्वसनीय है और इसलिए प्रशंसक उन्हें एवेंजर्स के नायकों की तरह सुपरहीरो कहने लगे हैं. वेस्टइंडीज के इस ऑलराउंडर की धमाकेदार पारी से कोलकाता नाइटराइडर्स ने रविवार को यहां आईपीएल में मुंबई इंडियन्स को हराकर हार का क्रम तोड़ा.

इसे भी पढ़ें…

विकेट पर बल्ला मारना रोहित शर्मा को पड़ा महंगा, लगा जुर्माना

रसेल ने मैच के बाद कहा, हां मैं एवेंजर्स का प्रशंसक हूं. मैं कुछ समय से इसे देख रहा हूं. अगर प्रशंसक कहते हैं कि मैं सुपरहीरो हूं तो मैं खुश हूं. उन्होंने कहा, हाथ और आंखों का तालमेल, बल्ले की अच्छी गति और संतुलन महत्वपूर्ण होता है. मैं अपने कंधों से काफी ताकत पैदा करता हूं. इस तरह के शॉट खेलने के लिये आपके शरीर का फिट और मजबूत होना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें…

रसेल के आलराउंड खेल से केकेआर ने मुंबई इंडियन्स को हराया

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola