आईपीएल सट्टेबाजी में भारतीय महिला टीम का पूर्व कोच गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

वड़ोदरा : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे को कथित तौर पर आईपीएल में सट्टा लगाने के लिये गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अरोठे और 18 अन्य को शहर की अपराध शाखा ने सोमवार की रात को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन […]

विज्ञापन

वड़ोदरा : भारतीय महिला क्रिकेट टीम के पूर्व कोच तुषार अरोठे को कथित तौर पर आईपीएल में सट्टा लगाने के लिये गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि अरोठे और 18 अन्य को शहर की अपराध शाखा ने सोमवार की रात को दिल्ली कैपिटल्स और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मोहाली में खेले गये मैच पर कथित तौर पर सट्टा लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

वड़ोदरा अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त जयदीपसिंह जडेजा ने कहा कि 52 वर्षीय अरोठे और 18 अन्य को शहर के एक कैफे से गिरफ्तार किया गया जहां वे सट्टा लगा रहे थे. जांच से पता चला है कि इस कैफे के मालिक अरोठे और दो अन्य हेमांग पटेल और निश्चल शाह हैं. इन दोनों को भी गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola