हॉकी झारखण्ड को लगातार तीसरी बार मिला बेस्ट एसोसिएशन का अवार्ड

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Mar 2019 4:08 PM

विज्ञापन

रांची : हॉकी झारखंड को लगातार तीसरी बार बेस्‍ट एसोसिशन का अवॉर्ड मिला है. हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड को वर्ष 2018-19 के लिए यह‍ अवॉर्ड प्रदान किया है. मालूम हो हॉकी इंडिया अपने मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयों को उनके सालभर की कार्यशैली एवं कार्यक्रम का मूल्यांकन कर बेस्ट एसोसिएशन का अवार्ड देती है. यह […]

विज्ञापन

रांची : हॉकी झारखंड को लगातार तीसरी बार बेस्‍ट एसोसिशन का अवॉर्ड मिला है. हॉकी इंडिया ने हॉकी झारखंड को वर्ष 2018-19 के लिए यह‍ अवॉर्ड प्रदान किया है. मालूम हो हॉकी इंडिया अपने मान्यता प्राप्त राज्य इकाइयों को उनके सालभर की कार्यशैली एवं कार्यक्रम का मूल्यांकन कर बेस्ट एसोसिएशन का अवार्ड देती है.

यह लगातार तीसरा वर्ष है जो हॉकी इंडिया के द्वारा हॉकी झारखण्ड को बेस्ट एसोसिएशन का आवर्ड मिल रहा, आज दिल्ली हॉकी इंडिया के अध्यक्ष श्री मुस्ताक अहमद एवं महासचिव श्री राजेंद्र सिंह ने हॉकी झारखण्ड श्री भोलानाथ सिंह को यह अवार्ड दिया.

हम हॉकी झारखण्ड के समस्त पदाधिकारियों के लिए गौरव की बात यह कि श्री भोलानाथ सिंह जी सफल नेतृत्‍व में हॉकी झारखण्ड लगातार तीसरे वर्ष यह अवार्ड जीतकर हैट्रिक लगाई है.

लगातार तीसरे वर्ष यह अवार्ड पाने पर हॉकी झारखण्ड के शशिकांत प्रसाद, रजनीश कुमार, विजय शंकर सिंह, मनोज कोनबेगी, असुंता लकड़ा, संजीव झा, एलके मिज, माइकल लाल, बबलू कुमार,प्रतिमा बरवा,प्रियंका कुमारी,अशोक भगत,धर्मेंद्र सिंह सहित समस्त पदाधिकारियो ने हॉकी झारखण्ड के अध्यक्ष श्री भोलानाथ जी को बधाई दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola