ePaper

साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में

Updated at : 26 Jan 2019 5:17 PM (IST)
विज्ञापन
साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में

जकार्ता : साइना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए चीन की हि बिंगजियाओ को हराकर 3,50,000 डालर के इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया. साइना पिछली बार भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. उसने छठी वरीयता प्राप्त बिंगजियाओ को 18-21, 21-12, 21-18 से हराया. अब साइना का सामना स्पेन […]

विज्ञापन

जकार्ता : साइना नेहवाल ने अपना शानदार प्रदर्शन बरकरार रखते हुए चीन की हि बिंगजियाओ को हराकर 3,50,000 डालर के इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में प्रवेश कर लिया. साइना पिछली बार भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी. उसने छठी वरीयता प्राप्त बिंगजियाओ को 18-21, 21-12, 21-18 से हराया.

अब साइना का सामना स्पेन की तीन बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक चैम्पियन कैरोलिना मारिन या चीन की चेन युफेइ से होगा. साइना ने पिछले साल राष्ट्रमंडल खेल में स्वर्ण, एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता और डेनमार्क, इंडोनेशिया मास्टर्स तथा सैयद मोदी इंटरनेशनल टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola